ब्रेकिंग
प्रधान पुत्र पर प्रभारी प्रधानाध्यापक ने लगाया गंभीर आरोप,अवैध असलहा दिखाकर मुकदमा सुलह करने बना रहा... राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह पटेल का प्रतापगढ़ में हुआ भव्य स्वागत। प्रतिस्पर्धा कौशल ग्रेट डिबेट! कौन देगा यक्ष प्रश्न पर युधिष्ठिर का सटीक उत्तर? शिक्षक राष्ट्र और समाज के भविष्य के निर्माता: डॉ. निशाकांत ओझा अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर हुई बैठक अयोध्या की अर्पिता पाण्डेय को डिप्टी सीएम ने स्वीकृत किया मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास पत्रकार समाज के मार्गदर्शक: ओंकार सिंह राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन। शिक्षकों के बिना राष्ट्र की कल्पना असंभव: विभाग प्रचारक ओम प्रकाश  एजुकेशनिस्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

अपर जिला जज ने किया जिला नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण, मरीजों की देखभाल को लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्देश

निरीक्षण के दौरान केंद्र में भर्ती 6 मरीज उपस्थित रहे, साथ ही संस्थान के कर्मचारीगण भी पूरी तत्परता से थे मौजूद

अपर जिला जज ने किया जिला नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण, मरीजों की देखभाल को लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्देश

प्रतापगढ़। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत संभव सेवा संस्थान द्वारा संचालित जिला नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण गुरुवार को अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित पवार द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में भर्ती 6 मरीज उपस्थित रहे, साथ ही संस्थान के कर्मचारीगण भी पूरी तत्परता से मौजूद थे।

अपर जिला जज ने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, चिकित्सकीय देखभाल एवं पुनर्वास प्रक्रिया की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने मरीजों से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा और संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। निरीक्षण के पश्चात उन्होंने विशेष रूप से गर्मी के मौसम में मरीजों की सेहत और सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने संस्थान को सलाह दी कि मरीजों को भावनात्मक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रेरणात्मक व काउंसलिंग गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। संस्थान के प्रतिनिधियों ने अपर जिला जज को आश्वासन दिया कि मरीजों के समग्र विकास और पुनर्वास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। संभव सेवा संस्थान के प्रयासों से जिले में नशा उन्मूलन की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इस निरीक्षण को जिला प्रशासन की सतर्कता और समाज में नशा मुक्ति के प्रति बढ़ते जागरूकता प्रयासों की एक मजबूत कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान संस्थान के प्रबंधक, लेखाकार, रसोइया एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button