ब्रेकिंग
मासूम अरपित को निगल गई नहर की गहराई: 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत से गांव में मातम राजा भइया ने किया करोड़ों की लागत से बनने वाली परियावां-लवाना मार्ग का शिलान्यास। लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान एवं जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नारी श... अजगरा पुरातत्व संग्रहालय में रखी प्राचीन पांडुलिपियों का परीक्षण। स्वास्थ्य के क्षेत्र में में डाॅ. अलका तिवारी का योगदान अविस्मणीय- एसडीएम प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: डाला पलटने से 20 श्रद्धालु घायल, राजा भइया ने पहुंचाया अस्पताल प्रतापगढ़ में हैवानियत: युवती से सामूहिक दुष्कर्म के विरोध पर हत्या, शव पेड़ से लटकाया कबीर शांति मिशन का 36वाँ स्थापना दिवस सम्पन्न हुआ। मंगलवार 28 अप्रैल को अमृत भारत ट्रेन को प्रतापगढ़ में दिखाई जाएगी हरी झंडी। राजभवन बेंती कुंडा में आने वाले फरियादियों को अब भोजन कराके भेजेंगे राजा भैया।
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशधर्म और संस्कृतिप्रतापगढ़

सरांय सैद ख़ां गांव से प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या निकला कारवां 

प्रधान प्रतिनिधि सरांय सैद ख़ां के नेतृत्व में दर्जनों वाहनों संग अयोध्या रामलला के दर्शन, ग्राम वासियों में अदभुत उत्साह

सरांय सैद ख़ां गांव से प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या निकला कारवां 

 

प्रधान प्रतिनिधि सरांय सैद ख़ां के नेतृत्व में दर्जनों वाहनों संग अयोध्या रामलला के दर्शन, ग्राम वासियों में अदभुत उत्साह

 

प्रतापगढ़/कुंडा, प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्राम वासियों के साथ अयोध्या के लिए हर्षौल्लास के साथ रवाना हुआ। विकासखंड बिहार के ग्राम पंचायत सरांय सैद ख़ां के प्रधान प्रतिनिधि संजीव सिंह ग्राम पंचायत में विकास की तस्वीर बनाने के साथ अध्यात्म की राह पर भी बड़ा समूह लेकर प्रस्थान किए। प्रधान प्रतिनिधि संजीव सिंह के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सरांय सैद ख़ां विकास के पथ पर अग्रसर है जिसमें प्राथमिक पाठशाला का अद्भुत विकास किया है तो दूसरी तरफ सनातनी विरासत को भी साथ लेकर चलने का प्रयास प्रधान प्रतिनिधि द्वारा किया जा रहा है।

 

बताते चलें कि ग्रामसभा प्रधान प्रतिनिधि संजीव सिंह ग्राम वासियों के लिए अयोध्या स्थित रामलला सरकार के दर्शन की व्यवस्था ग्रामीणों के लिए किया। इस यात्रा के लिए प्रधान प्रतिनिधि ने तीन दर्जन से अधिक वाहनों से ग्रामसभा के निवासियों के लिए रामलला सरकार के दर्शन सुलभ करवाए।इस दौरान रामलला के दर्शन हेतु निकले भक्तों के जत्थे ने जय श्री राम का उद्घोष करते हुए यात्रा प्रारंभ की। यात्रा के दौरान भक्तों के हाथ में भगवा ध्वज व जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का भी झंडा साथ लिए यात्रा कर रहे थे। इस दौरान राजा भैया जिन्दाबाद के नारे लगाए जा रहे थे। इस यात्रा में ग्राम पंचायत सरांय सैद ख़ां से करीब 200 भक्तों का जत्था यात्रा में शामिल हुए। धर्मयात्रा में शामिल भक्तों ने प्रधान प्रतिनिधि संजीव सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button