ब्रेकिंग
कचेहरी में अड्डा जमाए फर्जी वक़ीलों से कब्जा मुक्त के निर्देश कड़ाई से अचार संहिता अनुपालन के लिए प्रतापगढ़ में गठित हुई टीमें  मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का हल्ला-बोल, भारी बारिश में पुलिस ने कांग्रेसियों... राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन में शिव शंकर तिवारी "सोहगौरा" को राष्ट्रीय "हिन्दी भक्त सम्मान" 2026 उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के द्वारा आयोजित मण्डल स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित हुए मूर्तिकार व शिल्पक... आखिर पंचायत सचिव को मनमानी की भुगतनी पड़ी क़ीमत! निलंबित 29 सितंबर से लागू होगी आदर्श अचारसंहिता! चुनाव कि तारीखों कि हुई घोषणा भारती स्कूल में पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम। समाज की शक्ति उसके संगठन,आत्मीयता और सामूहिक सहभागिता में निहित है : प्रांत प्रचारक रमेश हिंदी दिवस के क्रम में जनपद न्यायालय सभागार में कार्यक्रम हुआ आयोजित
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़लाइफ स्टाइल

कुंडा में निःशुल्क बोन न्यूरोपैथी एवं फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

350 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ, आशीर्वाद फिजियोथैरेपी सेंटर पर लगा शिविर

कुंडा में निःशुल्क बोन न्यूरोपैथी एवं फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

350 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ, आशीर्वाद फिजियोथैरेपी सेंटर पर लगा शिविर, कुंडा में भी हड्डी रोगो का उपचार मिलना हुआ आसान

प्रतापगढ़: कुंडा कस्बे में सेवा सदन अस्पताल वाली गली में स्थित आशीर्वाद फिजियोथैरेपी सेंटर पर , 28 जुलाई को हड्डी एवं जोड़ रोगों की जांच एवं जन जागरूकता के उद्देश्य से एक निःशुल्क Bone Mineral Density (BMD), न्यूरोपैथी टेस्ट एवं फिजियोथेरेपी परामर्श शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी ऑर्थोपेडिक सर्जन के संयोजन में किया गया, डॉ. विजय शुक्ला सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट आशीर्वाद फिजियोथेरेपी सेंटर कुंडा का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा।

शिविर में 350 से अधिक मरीजों का पंजीकरण एवं परीक्षण किया गया। मरीजों को निःशुल्क BMD जांच, न्यूरोपैथी टेस्ट, हड्डी एवं जोड़ रोगों का विशेषज्ञ परामर्श, फिजियोथेरेपी संबंधी सलाह तथा आवश्यक दवाइयों एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही ऑस्टियोपोरोसिस, गठिया, घुटने एवं कमर दर्द, सर्वाइकल, डायबिटिक न्यूरोपैथी तथा अन्य अस्थि एवं तंत्रिका संबंधी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव कुमार त्रिपाठी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुंडा रहे जबकि विशिष्ट अतिथियों में एडवोकेट केशरी नंदन पाण्डेय, दिनेश मिश्र प्रबंधक, RSMP डिग्री कॉलेज, आजादनगर, सर्वोदय मिश्रा, अनुपम शुक्ला जी, धर्मेंद्र द्विवेदी तथा यशवंत सिंह उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के नियमित आयोजन पर बल दिया।
डॉ आलोक ने अपनी टीम
डॉ. विजय शुक्ला
सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट
डायरेक्टर, आशीर्वाद फिजियोथेरेपी सेंटर, कुंडा
डॉ शिवम पटेल फिजियोथैरेपिस्ट
डॉ महेश शुक्ला
फिजियोथैरेपिस्ट आदि का आभार जताया।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button