ब्रेकिंग
जज देवता नहीं — जनता के सेवक मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, थानाध्यक्ष धनंजय राय का हुआ सम्मान। नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव, प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि... प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’ एम एस डी कान्वेंट स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित। 18 वर्षों तक कांति सिंह के साथ रहे पुराने सहयोगी सर्वजीत सिंह पटेल ने छोड़ा साथ! नवरात्रि से पूर्व भक्ति का संगम:108वें सामूहिक सुंदरकांड पर उमड़े श्रद्धालु, देवी पूजन के साथ हुआ मह...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में दबंगों का आतंक, माँ-बेटी के साथ किया बर्बरतापूर्ण हमला,केस दर्ज़

प्रतापगढ़ में दबंगों का आतंक, माँ-बेटी के साथ किया बर्बरतापूर्ण हमला,केस दर्ज़

प्रतापगढ़ 6 जनवरी ,ग्लोबल भारत डेस्क

प्रतापगढ़ के नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंधरीपुर कोड़रा गांव में दबंगों ने एक माँ-बेटी के साथ बर्बरतापूर्ण हमला किया। इस हमले में माँ-बेटी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।पीड़िता गीता पत्नी नंदलाल ने पुलिस को बताया कि चार जनवरी शाम करीब चार बजे उसके घर के सामने से गए कच्चे रास्ते पर मोहल्ले के ही कुछ लोग मिट्टी डाल रहे थे। उसने मिट्टी डालकर रास्ता रोकने से मना किया तो आरोपियों ने उसे और उसकी बेटी गुड़िया को मारा पीटा।

आरोपियों ने बेटी को पटककर उसके गले में पैर रखकर मारने का प्रयास किया। किसी ने यूपी-112 को फोन किया, पुलिस पहुंची तो मां-बेटी की जान बची।पीड़िता गीता की तहरीर पर पुलिस ने दर्शन और उसके बेटे दिलीप, संतोष, विनोद के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है।

इस घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश पैदा किया है। लोगों ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button