ब्रेकिंग
प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

निर्झर प्रतापगढ़ी की पुरातात्त्विक खोजों पर शोध का सिलसिला जारी।

डेक्कन कालेज पुणे महाराष्ट्र की पुरातत्व शोध छात्रा संसृति ब्राह्मी ने अजगरा आकर संग्रहालय में रखे गये हजारों पुरावशेषों के बारे में निर्झर प्रतापगढ़ी से जानकारी प्राप्त किया।

निर्झर प्रतापगढ़ी की पुरातात्त्विक खोजों पर शोध का सिलसिला जारी।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 7 जुलाई।

डेक्कन कालेज पुणे महाराष्ट्र की पुरातत्व शोध छात्रा संसृति ब्राह्मी ने अजगरा आकर संग्रहालय में रखे गये हजारों पुरावशेषों के बारे में निर्झर प्रतापगढ़ी से जानकारी प्राप्त किया।

उन्होंने बताया कि महत्वपूर्ण पुरातत्व अवशेषों के फोटो और वीडियोग्राफी भी प्राप्त किया। वे डेक्कन कालेज की पुरातत्व विभागाध्यक्ष प्रो.डॉ.शाहिदा अंसारी के निर्देशन में शोध कार्य कर रही हैं

शोध छात्रा ने बताया कि हमारी गाइड महोदया ने इस संग्रहालय के बारे में मोबाइल के विभिन्न श्रोतों व कुछ इधर के पुरातत्वविदों से जानकारी लेने के बाद इस पर शोध की अनुमति प्रदान किया।

इस अवसर पर श्री विनीत शुक्ल ने शोध छात्रा के कार्यों में सहयोग प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि प्रतापगढ़ जनपद के अजगरा निवासी ख्याति लब्ध साहित्यकार एवं पुरातत्व खोजी डॉ.राजेश कुमार पाण्डेय उर्फ निर्झर प्रतापगढ़ी द्वारा अजगरा एवं आसपास के क्षेत्रों से खोजकर संग्रहीत किए गये ऐतिहासिक, पौराणिक एवं पुरातात्विक महत्व के विशाल भंडार को देखने एवं उन पर शोध करने का क्रम निरंतर जारी है।

यहां समीपवर्ती जनपदों के प्राचीन इतिहास एवं पुरातत्व के छात्र-छात्राएं इनका अध्ययन कर शोध कार्य कर रहे हैं वहीं प्रदेश के सुदूर वर्ती महाविद्यालयों विश्वविद्यालयों तथा दूसरे प्रांतों के शोध छात्र भी यहां संरक्षित पुरावशेषों पर शोध कार्य कर रहे हैं।

ज्ञातव्य है कि अभी कुछ महीनों पूर्व नोएडा स्थित पं.दीन दयाल उपाध्याय पुरातत्व शोध संस्थान भारत सरकार से पधारी तुषा गुप्ता एवं गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के शोधकर्ताओं ने यहां आकर निर्झर प्रतापगढ़ी द्वारा अजगरा जैसे ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित भारत के प्रथम अशासकीय पुरातत्व एवं लोक-कला संग्रहालय में रखे गये पुरावशेषों का अध्ययन किया।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button