ब्रेकिंग
2 साल तक शादी का झांसा, फिर धोखा! शिक्षक पर शोषण के संगीन आरोप प्यास से बेहाल यात्री: कुंडा हरनामगंज स्टेशन पर हैंडपंप ठप, टंकी से निकल रहा उबलता पानी परशुराम जयंती पर प्रतापगढ़ में आस्था का महासैलाब, 19 अप्रैल को निकलेगी ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा प्राथमिक विद्यालय मांधाता के प्रांगण में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न हुआ। मानिकपुर में रफ्तार का कहर: 65 वर्षीय मोहम्मद रफीक उर्फ मुन्नक की दर्दनाक मौत कुंडा के लरू गांव में संदिग्ध हालात में भीषण आग, कई किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख प्रयागराज में  माधव नगर की सेवा बस्तियों में अंबेडकर जयंती पर चिकित्सा शिविर आयोजित। नीतीश के बाद सम्राट बने बिहार के चौधरी भाजपा के हाथों में पहली बार बिहार की कमान पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर शोक सभा हुई। पत्रकार राष्ट्र और समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाएं: संतोष गंगवार
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

नदी मे डूबने से 4 मासूम बेटियों की हुयी मौत मौके पर पंहुचे राजा भैया

एक ही परिवार की थी मासूम जिनकी हुयी मौत गांव मे पसरा मातम, जनसत्ता दल ने दिया एक एक लाख ओर सहायता राशि

नदी मे डूबने से 4 मासूम बेटियों की हुयी मौत, मौके पर पंहुचे राजा भैया

एक ही परिवार की थी मासूम जिनकी हुयी मौत गांव मे पसरा मातम, जनसत्ता दल ने दिया एक एक लाख ओर सहायता राशि

कुंडा प्रतापगढ़, महेशगंज थाना क्षेत्र के डिहवा जलालपुर मे मासूम बच्चियों की नदी नहाने के दौरान डूब कर मौत हो गयी वहीं एक बच्ची को ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया। घटना से गांव में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृत बच्चियों में तीन सगी बहने थी और एक उनके चाचा की बेटी थी। चारों बच्चियों आज नदी से मिट्टी निकालने गयी थी उसी दौरान वो नहाने लगी और डूबने से उनकी मौत हो गयी। हालांकि नदी में बहुत गहरा पानी तो नहीं है लेकिन बच्चियों के डूबने भर का पानी था। जिसमें वह चारों मासूम बच्चियां डूब गई जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर महेशगंज और कुंडा की पुलिस मौके पर पहुंची एडिशनल एसपी पश्चिमी संजय राय भी मौके पर पहुंचे।

डिहवा जलालपुर के सामने नदी की खुदाई हुयी थी जिसमे जीत लाल सरोज की तीन बेटियां क्रमशः स्वाती 12 वर्ष, संध्या 10 वर्ष और चांदनी 6 वर्ष और जीत लाल के भाई पृथ्वी की बेटी गुंजना 7 वर्ष आम बीनाने गयी थी। इसी दौरान चारो बच्चियां नदी नहाने लगी और इसी दौरान डूबने से उनकी मौत हो गयी। सूचना पर गांव मे कोहराम मच गया।

दिल दहला देने वाली घटना की सूचना जैसे ही राजा भैया को मिली तो आनन फानन मे राजा भैया मौके पर पंहुचे और पीड़ित परिजनों से मुलाक़ात करके उन्हे सांत्वना दिया। राजा भैया ने पार्टी कोष से तत्काल प्रभाव से सभी मृत बच्चियों के परिजनों को एक एक लाख रु की सहायता राशि दिया। वहीं एसपी प्रतापगढ़ और एडीएम भी मौके पर पंहुचे और शासन की तरफ से भी सहायता का आश्वासन दिया।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button