संविधान गौरव दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन, संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों पर हुई चर्चा

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन, संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों पर हुई चर्चा
गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़।
प्रतापगढ़। संविधान गौरव दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, प्रतापगढ़ में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक एवं अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंशुमान सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य उपस्थित रहे।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भारतीय संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उनके विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। यह देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है। संविधान के प्रति सम्मान और उसके आदर्शों का पालन करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश सिंह , राजेश राजन मिश्रा , पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी , पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री खुशबू गुप्ता , चंद्र प्रताप, मदन पाल, सुजीत पांडेय, मनोज सिंह, संदीप पांडेय, आशीष त्रिपाठी, तोहिद आलम, संजय सिंह, अंशुमान विक्रम सिंह, आशीष सिंह, अतुल शुक्ला, चंदन सिंह, प्रदीप सिंह, नितीश श्रीवास्तव, राजा यादव, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र सोनकर, अजय मिश्रा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन संविधान के आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।




