ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ के पाषाणकालीन स्थल सराय नाहरराय में दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और प्रोफेसर्स का... राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विराट पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतापगढ़ के कुंडा में बसंती का 'वीरू' अवतार! “कुंडा से उठी सत्ता परिवर्तन की हुंकार!”—शिवपाल का ऐलान, 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत सरकार तय प्रतापगढ़ में भारतीय किसान संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न। SDM vs SDM: 20 करोड़ का दहेज, 'नपुंसकता' और खूनी धमकी!"प्रतापगढ में एफआईआर पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार सिपाही हुआ घायल भुलियापुर ईदगाह पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब। जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने दी मुबारकबाद। नववर्ष सृष्टि की रचना का आधार है: विभाग प्रचारक ओमप्रकाश जी  घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला, जमीन कब्जाने की साजिश का आरोप — कोर्ट के आदेश पर 18 के खिलाफ मुकदमा द...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

एन एस यू आई ने शिवांशु भट्ट को एमडी पीजी कालेज इकाई का अध्यक्ष घोषित किया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डा० नीरज त्रिपाठी ने शिवांशु भट्ट को बधाई देते हुए कहा कि एनएसयूआई छात्र संगठन कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है।

एन एस यू आई ने शिवांशु भट्ट को एमडी पीजी कालेज इकाई का अध्यक्ष घोषित किया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 4 मई।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डा० नीरज त्रिपाठी ने शिवांशु भट्ट को बधाई देते हुए कहा कि एनएसयूआई छात्र संगठन कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है।

एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा ने नियुक्ति पत्र जारी करके रूपापुर निवासी एमडीपीजी कॉलेज के बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के छात्र शिवांशु भट्ट को एमडीपीजी कॉलेज का इकाई अध्यक्ष नियुक्त किया है। शिवांशु भट्ट को कांग्रेस कार्यालय पर माला पहनाकर,लड्डू खिलाकर स्वागत किया गया और नियुक्त पत्र सौंपा गया l

छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए कॉलेज की समस्याओं को चिन्हित कर छात्र छात्राओं के साथ मिलकर आन्दोलन के उपरांत सफलता ही संगठन का मूल उद्देश्य है l

एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा ने कहा कि बहुत जल्द जनपद के सभी महाविद्यालयों में इकाई गठन करके छात्र हित में कार्य किया जाएगा l

उन्होंने प्रशासन को आगाह करते हुए कहा कि कुंडा में 4 वर्ष की बच्ची के साथ वैन चालक द्वारा दुष्कर्म करना न केवल निजी विद्यालय बल्कि जिला प्रशासन सवालों के घेरे में आते है l 24 घंटे में बच्ची को न्याय न मिला तो जिला अधिकारी को ज्ञापन देकर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे l

एमडीपीजी कॉलेज के नवनियुक्त इकाई अध्यक्ष शिवांशु भट्ट ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेवारी मुझे मिली है पूरी ईमानदारी व निष्ठा से जल्द से जल्द अपनी कमेटी बनाकर पार्टी के दिशा निर्देश के अनुरूप कार्य करूंगा l

इस अवसर पर मुख्य रूप से निवर्तमान प्रदेश सचिव बृजेंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, नगर अध्यक्ष इरफान अली, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी, जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, राजेंद्र वर्मा, सुरेश कुमार सरोज, मो.वसीम, रियाज सुलतान, मो साहिल, राघवेन्द्र तिवारी, प्रभात रंजन, यश द्विवेदी, संजीव सिंह, उमेश पांडे, हिमांशु शर्मा, वैभव शर्मा, सूफियान खान, रामेश्वर पांडे, सागर यादव, शिखर सिंह, सूरज पांडे, अतुल, अनुज कनौजिया, सचिन पटेल, अरबाज आलम, रियाज, इदरीश, वैभव पांडे, आशीष शर्मा, दिव्यांशु दुबे उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button