ब्रेकिंग
18 वर्षों तक कांति सिंह के साथ रहे पुराने सहयोगी सर्वजीत सिंह पटेल ने छोड़ा साथ! नवरात्रि से पूर्व भक्ति का संगम:108वें सामूहिक सुंदरकांड पर उमड़े श्रद्धालु, देवी पूजन के साथ हुआ मह... माँ चन्द्रिका देवी धाम में निरीक्षण के दौरान मिली खामियां को दूर करने के दिये डीएम ने सख्त निर्देश शिकायत मिलने पर पर डीएम ने किया इण्टरलाकिंग सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण विदेश फण्डिंग पर पारदर्शिता की दीवार! 2 अक्टूबर को जन्मे शास्त्री और गाँधी अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ने फेंकने में थे आँधी उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव: आराधना मिश्रा बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद को मिली कार्य... महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व सांसद मसूरिया दीन की जयंती ... मिर्ज़ापुर का प्राकृतिक सौंदर्य 31 अक्टूबर और 1 नवम्बर को लखनऊ में दिखाया जाएगा। सेवा ही संकल्प: अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी ने वृद्धजनों का लिया आशीर्वा...
उत्तरप्रदेशप्रयागराज

हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह में कविगोष्ठी का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर एक कविगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज से प्रकाशित साहित्यांजलि प्रभा पत्रिका के सम्पादक डा•भगवान प्रसाद उपाध्याय उपस्थित रहे।

हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह में कविगोष्ठी का आयोजन हुआ।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रयागराज, 30 सितंबर।

इस अवसर पर एक कविगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज से प्रकाशित साहित्यांजलि प्रभा पत्रिका के सम्पादक डा•भगवान प्रसाद उपाध्याय उपस्थित रहे।

कार्यक्रम प्रयागराज महानगर की ख्यातिप्राप्त कवयित्री डा•पूर्णिमा पाण्डेय पूर्णा के प्रीतमनगर स्थित आवास पर वरिष्ठ साहित्यकार डा•जया मोहन की अध्यक्षता में किया गया।

वरिष्ठ कवि-लेखक डा•योगेन्द्र कुमार मिश्र “विश्वबन्धु” के कुशल संचालन मे डॉ पूर्णिमा पाण्डेय पूर्णा जी द्वारा मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई ।

कविगोष्ठी में प्रतिभाग करने वाले कवियों में शम्भूनाथ श्रीवास्तव ‘शम्भु’, ने वर्षा ऋतु का विशद वर्णन किया और पं•राकेश मालवीय ‘मुस्कान’, तथा डा•रामलखन चौरसिया वागीश ने अपने दोहों के माध्यम से गोष्ठी को गति प्रदान किया।

अंतर्राष्ट्रीय शायरा प्रीता बाजपेई को गजल और गीत से वाहवाही मिली तो डॉ राधेश्याम दुबे उर्फ श्याम फतनपुरी ने हिन्दी की मार्मिक पीड़ा को अपनी कविता में सरस रूप से रेखांकित किया।

ए•एन•पाण्डेय ‘अनजान’, रामवीर सिंह ‘पथिक’ एवं उपेन्द्र पांडेय ‘मनमौजी की रचना को भी खूब सराहा गया थे।

रंजन पाण्डेय ने हास्य व्यंग की कविता प्रस्तुत करके गोष्ठी में रस परिवर्तन किया और मुख्य अतिथि डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने अपने एक गंभीर गीत से गोष्ठी को ऊंचाई प्रदान किया।

अध्यक्षता करते हुए डॉ जया मोहन ने अपनी चर्चित गजल से गोष्ठी को गरिमामय बना दिया। डॉ पूर्णिमा पाण्डेय पूर्णा ने अपनी कविता में भावपूर्ण अभिव्यक्ति को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के आरंभ में वरिष्ठ साहित्यकार रंजन पाण्डेय ने शब्द-सुमनों से सभी का स्वागत तथा अंत में पूनम पाण्डेय ने आभार प्रकट किया। गोष्ठी के आयोजन में राकेश पांडेय का नेपथ्य में सहयोग रहा।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button