ब्रेकिंग
पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर शोक सभा हुई। पत्रकार राष्ट्र और समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाएं: संतोष गंगवार गुरुग्राम ग्लोबल हाइट्स विद्यालय का वार्षिकोत्सव सम्पन्न। जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा न्यायिक शुचिता के लिए सवालों के समाधान पर कौंध रहा गहरा प्रश्नचिन्ह ..... रफ्तार, लापरवाही या सिस्टम की चूक? प्रतापगढ़ में पलटा 16 चक्का ट्रक, बाल-बाल बची जानें कुंडा में 1.20 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण व चौड़ीकरण का शिलान्यास कुंडा में एसपी दीपक भूकर का पैदल मार्च, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर सख्त रुख प्रतापगढ़: दबंगों के हौसले बुलंद, महिला और उसकी बेटी को अपहरण की धमकी देकर मांगी 10 लाख की रंगदारी कंधों पर किताबें नहीं, सपनों का बोझ—भारी बस्तों तले दबता बचपन आखिर कब तक? खाकी का मान: कानपुर नगर में तैनात आरक्षी बना पीसीएस अधिकारी
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

कृषि रजिस्ट्री एवं मृदा नमूना एकत्रीकरण शिविर प्रतापगढ़ के पिपरी खालसा गांव में।

समाजसेवी श्री योगेश कुमार मिश्र "योगी" द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक द्वारा खरीफ की तैयारी एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

कृषि रजिस्ट्री एवं मृदा नमूना एकत्रीकरण शिविर प्रतापगढ़ के पिपरी खालसा गांव में।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 8 मई।

समाजसेवी श्री योगेश कुमार मिश्र “योगी” द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक द्वारा खरीफ की तैयारी एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

दिनांक 08.05.2025 को जनपद प्रतापगढ़ के तहसील रानीगंज के ग्राम पिपरी में फॉर्मर रजिस्ट्री शिविर एवं मृदा नमूना एकत्रीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

इस शिविर में किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण किया गया एवं उनकी भूमि के मृदा नमूने एकत्र कर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला में भेजे गए।

कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड की उपयोगिता, उर्वरक प्रबंधन, जैविक खेती, नवीनतम कृषि तकनीकों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बीज वितरण एवं कृषि यंत्रों की जानकारी भी साझा की गई।

उप कृषि निदेशक श्री विनोद कुमार यादव द्वारा खरीफ की तैयारी, जल प्रबंधन एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

जिला कृषि अधिकारी श्री अशोक कुमार ने धान की सीधी बुवाई की तकनीक, इसके लाभ तथा श्री अन्न (मोटे अनाज) की खेती को बढ़ावा देने के विषय में विस्तार से किसानों को जागरूक किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्राविधिक सहायक समूह-अ श्री वीर विक्रम सिंह, तकनीकी सलाहकार श्री सुनील कुमार सिंह, बीज गोदाम प्रभारी श्री कमालुद्दीन, TAC श्री अशुतोष मौर्य एवं BTM श्री राजकुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

समाजसेवी श्री योगेश कुमार मिश्र “योगी” ने विशेष सहयोग प्रदान किया। कृषक श्री जैनुद्दीन, श्री राम खेलावन, श्री स्वामीनाथ समेत अनेक किसानों ने भाग लेकर लाभ प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि कृषि विभाग किसानों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button