ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ जीआरपी को मिली 47 लाख की बड़ी सौगात,DG रेलवे ने किया प्री-फैब्रिकेटेड बैरक का उद्घाटन योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना: राजयोगिनी शिवानी दीदी करुण पाण्डेय बने उपाध्यक्ष पूर्वी जोन जज देवता नहीं — जनता के सेवक मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, थानाध्यक्ष धनंजय राय का हुआ सम्मान। नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव, प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि... प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

बरई ग्राम पंचायत को मिला मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार विकास को लगेगा पंख

30 लाख का नगद पुरस्कार प्रधान भुट्टो हाफिज की मेहनत को एक और तमगा

बरई ग्राम पंचायत को मिला मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार विकास को लगेगा पंख

 

30 लाख का नगद पुरस्कार प्रधान भुट्टो हाफिज की मेहनत को एक और तमगा

 

प्रतापगढ़, कुण्डा विकास खंड के बरई गांव को एक बार फिर से शासन ने पुरस्कृत करके उनके प्रयासों को सलाम किया है। मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार मिलने से जहां गांव के लोग खुश है वहीं अन्य पंचायतो के लिए ये प्रेरणादाई साबित होगा इसमे भी कोई दो राय नही है। ग्राम प्रधान भुट्टो हाफिज ने प्रदेश के मुखिया का आभार जताया है की विकास कार्यो को लेकर जिस तरह शासन ने उनकी पीठ थपथपाई है वो काबिले गौर रहेगा। बताते चलें की कुछ माह पहले ही प्रधानमंत्री ने इनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए 26 जनवरी को दिल्ली बुलाकर सम्मानित किया था।

जब इरादे हो जनसेवा की तो बाधाओं से लड़ना तय है – भुट्टो हाफिज

कुण्डा विकास खंड मे बरई ग्राम पंचायत ने जिस तरह लीक से हटकर कार्य किया है वो इस बात का उदाहरण बना की एक ग्राम पंचायत अगर मजबूत इच्छा शक्ति से काम करे तो विकास की नयी इबारत लिखी जा सकती है।

इस बारे मे बरई ग्राम प्रधान भुट्टो ने कहा की विकास के काम जब पूरे होते है और उससे जुड़े लोग जिन्हे उस काम से फायदा होता है तो उनके चेहरे की खुशी ही उन्हे कुछ अलग करने की प्रेरणा देता है। यही नही राजा भैया से उन्हे प्रेरणा मिलती रही है की एक निर्वाचित व्यक्ति को किस तरह जन सुलभ होना चाहिए और इसी के चलते वो हर समय लोगों के लिए उपलब्ध रहते है। उनका मानना है की अगर कोई नेक काम किया जाये तो बधाओं से लड़ना ही पड़ता है, इसलिए बिना रुके अपने मकसद के लिए संघर्ष करना ही पड़ेगा।

कुल मिलाकर बरई को लगातार मिल रहे सम्मान से अन्य पंचायते किस तरह से प्रेरणा लेते है ये आने वाला समय बताएगा लेकिन बरई नित नए कीर्तिमान बना रहा है जो उस क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button