ब्रेकिंग
प्रधानाचार्य परिषद- इकाई तहसील फूलपुर के अध्यक्ष बने डॉ अरविन्द कुमार और मंत्री बने विनोद कुमार सिंह... कुंडा में भाजपा के बूथ सम्मेलन में गरजा विकास का मुद्दा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हुआ बखान रानीगंज में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न,मजबूत बूथ ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति-- धीरज ओझा। यूपी ATS ने बलरामपुर से ISI नेटवर्क से जुड़े आरोपी शहरोज अहमद को गिरफ्तार किया। माँ और वृक्ष दोनों ही जीवन के है आधार-- RSS विभाग प्रचारक ओमप्रकाश आज RSS विभाग प्रचारक ओम प्रकाश राजकीय इंटर कालेज में करेंगे संगोष्ठी और पौधरोपण फजी॔ पत्रकारों को चिन्हित करने का महाअभियान चलेगा। प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

मिशन शक्ति 5.0 के तहत डीएम ने ब्लाक लक्ष्मणपुर में महिलाओं एवं छात्राओं को किया जागरूक

प्रशिक्षण के द्वारा मनरेगा महिला श्रमिक बन सकती है आत्म निर्भर-डीएम।

मिशन शक्ति 5.0 के तहत डीएम ने ब्लाक लक्ष्मणपुर में महिलाओं एवं छात्राओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों का कराया गया अन्न प्रासन्न

प्रतापगढ़। मिशन शक्ति फेज-05 के अन्तर्गत जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी द्वारा विकास खण्ड लक्ष्मणपुर के सभागार में आयोजित मनरेगा योजनान्तर्गत महिला मेट के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। जिलाधिकारी द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण, आत्मनिर्भर एवं सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। उन्होने कहा कि प्रशिक्षण के द्वारा मनरेगा महिला श्रमिक आत्म्निर्भर बन सकती है। कार्यकम में उपस्थित क्षेत्राधिकारी आशुतोष मिश्र द्वारा महिलाओं के अधिकार के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

पुलिस कान्सटेविल ज्योति सिंह द्वारा महिलाओं के आत्मरक्षा के गुण सिखाये गये तथा सचिव पारूल सिंह द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को विकास खण्ड स्तर से संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध करायी गयी। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, उपायुक्त श्रम रोजगार संतोष कुमार सिंह द्वारा महिलाओं से जुड़ी हुई शासन के स्कीमों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी द्वारा मनरेगा, आवास एवं एन०आर०एल०एम० से जुड़ी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों क्रमशः ग्राम पंचायत अधिकारी वन्दना मिश्रा व सुप्रिया सरोज, पंचायत सहायक साक्षी पाण्डेय, नन्दनी गुप्ता व ज्योति शुक्ला, बैंक सखी प्रमिला पाल, महिला मेट ज्योति सरोज, सफाई कर्मचारी कलावती, केयरटेकर विमला देवी व कमला देवी को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त डीहमेंहदी की आवास लाभार्थी जहां आरा व पतुलकी की आवास लाभार्थी अनवरी को गृह प्रवेश की चाभी वितरित की गयी। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों का अन्न प्रासन्न कराया गया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश सिंह सहित 500 महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button