ब्रेकिंग
सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।। 19 जुलाई से बकुलाही के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु रचनात्मक संघर्ष शुरू होगा। जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण,जिला जज ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश यूपी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा ने रविवार को पदभार संभाला। बदलते परिदृश्य में कैसे रहें सुरक्षित? प्रधानाचार्य परिषद ने किया जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात।
उत्तरप्रदेशप्रयागराज

महाकुंभ मेले के दौरान प्रयागराज एयरपोर्ट प्रदेश का सर्वाधिक व्यस्त एयरपोर्ट रहेगा।

महाकुंभ के दौरान प्रदेश के अन्य एयरपोर्ट के मुकाबले प्रयागराज एयरपोर्ट सर्वाधिक घरेलू उड़ान संचालित करने वाला एयरपोर्ट बन सकता है।

महाकुंभ के दौरान प्रयागराज एयरपोर्ट प्रदेश का सर्वाधिक व्यस्त एयरपोर्ट रहेगा।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रयागराज, 30 दिसम्बर।

महाकुंभ के दौरान प्रदेश के अन्य एयरपोर्ट के मुकाबले प्रयागराज एयरपोर्ट सर्वाधिक घरेलू उड़ान संचालित करने वाला एयरपोर्ट बन सकता है।

महाकुंभ के दौरान यहां कई तिथियों में लखनऊ, वाराणसी एयरपोर्ट के मुकाबले ज्यादा संख्या में विमानों की आवाजाही हो सकती है। 

राजधानी दिल्ली की ही बात करें तो कई तिथियों में प्रयागराज से एक ही दिन में सात-सात विमान वहां के लिए उड़ान भरेंगे। यह संख्या अभी और भी बढ़ सकती है।

इस बीच विमानों की संख्या बढ़ने से मुख्य स्नान पर्व पर दिल्ली से प्रयागराज का किराया जो बीते दिनों 20 हजार रुपये से ऊपर हो गया था वह किराया अब गिरकर कुछ स्नान पर्व पर 7843 रुपये तक पहुंच गया है। 

दिल्ली की तरह मुंबई से भी प्रयागराज का किराया विमान की संख्या बढ़ने की वजह से कुछ कम हुआ है।

एक ट्रेवल एजेंट ने बताया कि पिछले दिनों जब वह मकर संक्रांति के मौके पर मुंबई से प्रयागराज की बुकिंग कर रहे थे, तब एक विमानन कंपनी द्वारा 21,342 रुपये का किराया लिया गया था।

आगे कहा कि महाकुंभ के दौरान मुंबई के लिए तीन नियमित उड़ान हो जाने की वजह से अब मकर संक्रांति पर मुंबई से प्रयागराज का किराया 7691 रुपये 14 जनवरी का दर्शाया जा रहा है।

इसी तरह मौनी अमावस्या के एक दिन पहले मुंबई से प्रयागराज का किराया 15560 रुपये दर्शाया जा रहा है। पिछले सप्ताह यही किराया 25 हजार रुपये से ज्यादा का था।

भुवनेश्वर से एकमात्र फ्लाइट होने की वजह से वहां से प्रयागराज का किराया एक निजी विमानन कंपनी द्वारा काफी ज्यादा लिया जा रहा है।

14 जनवरी को भुवनेश्वर से प्रयागराज का 23,591 तो 28 जनवरी को 25,376 रुपये किराया दर्शाया जा रहा है। इसी तरह मौनी अमावस्या के पूर्व बेंगलूरू से प्रयागराज का किराया 28 जनवरी को 29,340 हो गया है।

अगर कुछ और विमानन कंपनियां बंगलूरू से प्रयागराज के लिए फ्लाइट शुरू करती हैं तो किराया कम हो सकता है।

बताया जा रहा है कि महाकुंभ के दौरान हर रोज 40 से ज्यादा यात्री विमानों की आवाजाही प्रयागराज एयरपोर्ट पर हो सकती है। इस अवधि में हर रोज 10 से 15 चार्टड प्लेन आने का भी अनुमान लगाया जा रहा है।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button