ब्रेकिंग
सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।। 19 जुलाई से बकुलाही के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु रचनात्मक संघर्ष शुरू होगा। जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण,जिला जज ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश यूपी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा ने रविवार को पदभार संभाला। बदलते परिदृश्य में कैसे रहें सुरक्षित? प्रधानाचार्य परिषद ने किया जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में संत शिरोमणि रविदास जयंती का आयोजन हुआ।

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर ट्रेज़री चौराहा पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित कर विचार गोष्ठी आयोजित की गई l

प्रतापगढ़ में संत शिरोमणि रविदास जयंती का आयोजन हुआ।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 12 फरवरी।

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर ट्रेज़री चौराहा पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित कर विचार गोष्ठी आयोजित की गई l

कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी व संचालन निवर्तमान नगर अध्यक्ष इरफान अली ने किया l

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा संत रविदास जी सामाजिक सदभाव के प्रबल समर्थक थे, उनकी शिक्षा हमें मानवता की सेवा, सामाजिक, समरसता और भाईचारे का संदेश देती है l

नगर अध्यक्ष इरफान अली ने संत शिरोमणि रविदास जी के विचारधारा को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज ने कहा कि संत रविदास जी ने कहा था कि व्यक्ति जन्म से नहीं बल्कि कर्म से छोटा-बड़ा होता है l उनके लेख गुर ग्रंथ साहेब से लेकर जन जन की जुबान पर हैं। मन चंगा तो कठौती में गंगा कहावत उनकी ही है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से निवर्तमान कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, नगर प्रभारी संजय इश्तियाक, एडवोकेट विनोद कुमार गौतम, देशरत्न शेखर,अनिल वर्मा, एडवोकेट गुलाब चंद्र, एडवोकेट दिनेश कुमार सरोज, धीरेंद्र वाल्मीकि, राजकुमार (राजू), राम सुमेर गौतम सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button