ब्रेकिंग
डॉ राकेश सिंह हुए अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर सम्मानित एक नवम्बर को तुलसीसदन में लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर विजन प्लस आई केयर एवं आप्टिकल्स सेंटर का भव्य शुभारंभ, नेत्र सेवाओं को मिलेगी नई पहचान माधव नगर, प्रयाग भाग दक्षिण में हर्षोल्लास से मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव। प्रतापगढ़ में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत,मेडिकल कॉलेज में हड़कंप; हॉस्टल के नीचे मिला शव नगर पंचायत रानीगंज में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दहन नहीं — रावण की अन्त्येष्टि ! स्वर्गीय शशिधर मिश्र की पुण्यतिथि पर विराट दंगल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जीडीपी में सबसे नीचे प्रतापगढ़! विकास पुरुषों की सोंच पर प्रश्न चिन्ह? राष्ट्र सेविका समिति नें किया शस्त्र पूजन 
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चला जागरूकता अभियान

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चला जागरूकता अभियान

प्रतापगढ़ : महिला कल्याण विभाग द्वारा संकल्प के अंतर्गत चलाए जा रहे 10 दिवसीय जनजागरूकता अभियान के तहत शनिवार को हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन (HEW) टीम ने विभिन्न संस्थानों में कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कर्मचारियों को जागरूक किया।

इस दौरान स्वयं सहायता समूह, किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, डीसीपीयू, चाइल्डलाइन एवं वन स्टॉप सेंटर में कार्यरत कर्मचारियों को कार्यस्थल पर होने वाले लैंगिक उत्पीड़न और उससे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही कार्यालय एवं जिला स्तर पर गठित आंतरिक व स्थानीय समितियों की भूमिका के बारे में भी बताया गया।

कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के सदस्य राजदेव पांडेय, संरक्षण अधिकारी अभय कुमार शुक्ला व उमाकांत पांडेय, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर जया यादव, सीएचएल ऋचा ओझा और ओएससी प्रबंधक नीर्जा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button