प्रतापगढ़ जीआरपी को मिली 47 लाख की बड़ी सौगात,DG रेलवे ने किया प्री-फैब्रिकेटेड बैरक का उद्घाटन
प्रतापगढ़ जीआरपी को मिली 47 लाख की नई सौगात, DGP रेलवे ने किया उद्घाटन
गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ से खबर है जहां जीआरपी प्रतापगढ़ थाना को आज एक बड़ी सौगात मिली है। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी ने प्रतापगढ़ में 47 लाख रुपये की लागत से बनी आधुनिक बैरक का उद्घाटन किया। प्रतापगढ़ राजकीय रेलवे पुलिस थाने की हैं। जहां आज लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश प्रकाश डी. मौजूद रहे। उनके साथ आईजी रेलवे लखनऊ, एसपी लखनऊ जीआरपी रोहित मिश्रा सहित जीआरपी और आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।प्रतापगढ़ में जीआरपी जवानों को रहने में काफी परेशानी हो रही थी। जवानों की इसी समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम द्वारा इस आधुनिक प्री-फैब्रिकेटेड बैरक का निर्माण कराया गया है। इस बैरक में 20 से 25 जवानों के आराम से रहने की व्यवस्था है और इसकी कुल लागत 47 लाख रुपये है।
महानिदेशक राजकीय रेलवे पुलिस उत्तर प्रदेश ने कहा कि आज प्रतापगढ़ अनुभाग के लिए विशेष दिन है।लगभग 47 लाख की लागत से जो आधुनिक बैरक का निर्माण किया गया था, उसका आज लोकार्पण किया गया है।”इस नई बैरक के बनने से जीआरपी जवानों को बड़ी राहत मिलेगी और उनकी कार्यक्षमता में भी इजाफा होगा।


