ब्रेकिंग
भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़... सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गठित उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आर्थिक...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

सूचना एवं प्रौद्यौगिकी क्रांति की राजीव की दूरदर्शिता से बढ़ा भारत का सामरिक महत्व- प्रमोद तिवारी।

श्री तिवारी स्व0 राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं को वर्चुअल सम्बोधित कर रहे थे।

सूचना एवं प्रौद्यौगिकी क्रांति की राजीव की दूरदर्शिता से बढ़ा भारत का सामरिक महत्व- प्रमोद तिवारी।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लालगंज प्रतापगढ़, 21 मई।

श्री तिवारी स्व0 राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं को वर्चुअल सम्बोधित कर रहे थे।

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर यहां कांग्रेस कैम्प कार्यालय पर समस्त कार्यकर्ताओं ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में वर्चुअल संबोधन में राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि स्व0 राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री के रूप में देश में सूचना एवं प्रौद्यौगिकी क्रान्ति ले आयी। उन्होने कहा कि सूचना एवं प्रौद्यौगिकी क्रांति का ही आज दूरगामी परिणाम है कि भारत की सेना के वीर जवानों को आपरेशन सिन्दूर की सफलता मिली।

उन्होनें कहा कि राजीव गांधी के इसी दूरगामी सोच का अतुलनीय परिणाम है कि इण्डो-पाक सीमा पर वायु, जल और थल का अतिक्रमण किये बगैर बिना दूसरे देश में गये भारत देश की सीमा क्षेत्र के अंदर से ही आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेना ने सटीक हमले किये।

उन्होने कहा कि देश को आज राजीव गांधी की सूचना क्रांति की दूरदर्शिता से मिसाइल, अंतरिक्ष ड्रोन, सेटेलाइट की आधुनिक तकनीकी से मजबूती मिली है।

राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को सूचना क्रांति के जब स्वर्णिम युग में प्रवेश कराया था तब सत्ता में बैठे आज के हुक्मरानों ने इसका बहुत विरोध किया था।

उन्होने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ते हुए राष्ट्रीय सम्प्रभुता की मजबूती के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

उन्होने पूर्व प्रधानमंत्री के बलिदान दिवस पर पहलगाम में आतंकी हमले के बाद आपरेशन सिन्दूर में शामिल सेना के सभी अंगो, रक्षा वैज्ञानिकों को उनके शौर्य एवं पराक्रम के लिए देश की ओर से कृतज्ञता भी ज्ञापित की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया।

क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी विशिष्ट अतिथि रहे।

इस मौके पर पूर्व प्रमुख रामकृपाल पासी, छोटे लाल सरोज, रामू मिश्र, राजू पाण्डेय, सिंटू मिश्र, सुमित त्रिपाठी, दिनेश सिंह, रिंकू धुरिया, महेन्द्र मिश्र, शंकर धुरिया आदि रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button