ब्रेकिंग
कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार... प्रभारी मंत्री ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक गर्मी की छुट्टियां चढ़ी जनगणना की भेंट आखिर गृह कार्य कब संभालेंगे शिक्षक गण प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री का जनसत्ता दल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई।

इंदिरा भवन में शनिवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष इम्तियाज अहमद ने किया।

कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 6 जून।

इंदिरा भवन में शनिवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष इम्तियाज अहमद ने किया।

मासिक बैठक में यह संकल्प लिया गया कि आने वाले चुनावों में जनता की दैनिक जरूरतों को लेकर जनता के बीच उतरेगी कांग्रेस पार्टी।

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करना होगा।

उन्होंने कहा कि बूथ ही चुनाव की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और मजबूत बूथ संगठन ही कांग्रेस की जीत का आधार बनेगा।

संचालन कर रहे जिला उपाध्यक्ष इम्तियाज अहमद ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अभी से तेज करने की आवश्यकता है।

उन्होंने सभी ब्लॉक, मण्डल एवम बूथ अध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र की मतदाता सूची का गहन परीक्षण करें तथा जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, उनका नाम जुड़वाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करें।

उन्होंने कहा कि साथ ही छूटे हुए बूथ संगठन को पुनर्गठित कर अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाया जाए।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही कांग्रेस को आने वाले चुनावों में सफलता दिलाएगी।

बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शुभम मिश्र, जिला सचिव अशोक सिंह, जिला प्रवक्ता सुरेश कुमार मिश्रा, लक्ष्मणपुर ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा, कार्यालय सचिव रियाद सुल्तान, जिला सचिव आशिक अली, जिला सचिव धर्मराज सिंह, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष मोहम्मद इदरीसी, आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button