ब्रेकिंग
बॉब वंडर किड प्रतियोगिता में आनंदवन इंटर कॉलेज का दबदबा, मनु श्री बनीं नेशनल टॉपर SIR और जनगणना 2027 को लेकर डीएम ने की प्रेस वार्ता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘गोमती उत्सव-2026’ में किया प्रतिभाओं का सम्मान, तिरंगे गुब्बारे... फार्मासिस्टों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना विवाहिता के ससुर और देवर नें किया रेप के बाद जिन्दा जलाने का किया प्रयास प्रतापगढ़ में रोजगार महाकुंभ! बाबू संत बख्श सिंह कॉलेज में 100 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार, नगीना ... कृषि भवन परिसर में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव, श्रीअन्न के पौष्टिक उत्पादों की लगी प्रदर... मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 286 जोड़ आज वैवाहिक बंधन में बंधे प्रतापगढ़ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया सनसनीखे खुलासा 11 कंपनियों ने 447 अभ्यर्थियों का किया चयन, रोजगार मेले से युवाओं को मिला रोजगार का अवसर
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

SIR और जनगणना 2027 को लेकर डीएम ने की प्रेस वार्ता

स्वगणना बाध्यकारी नहीं ऑनलाइन नहीं भर पाता है तो घबराने की जरूरत नहीं प्रगणक खुद घर-घर आकर जानकारी लेंगे-- डीएम।

SIR और जनगणना को लेकर डीएम ने की प्रेस वार्ता

गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने आज कैंप कार्यालय सभागार में प्रेस वार्ता कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SSR) और भारत की जनगणना 2027 को लेकर विस्तार से जानकारी दी।डीएम अभिषेक पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान में विशेष पुनरीक्षण अभियान (SSR) गतिमान है। 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियों का समय रहेगा। फॉर्म 6: नया नाम जोड़ने के लिए,फॉर्म-7: किसी नाम पर आपत्ति / नाम हटवाने के लिए और फॉर्म-8: नाम, पता, या प्रविष्टि में सुधार और दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन के लिए उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि फॉर्म 6 और 8 स्वयं मतदाता द्वारा ही भरा जाएगा। फॉर्म-7 के लिए चुनाव आयोग ने मानक तय किया है – एक BLA (बूथ लेवल एजेंट) एक दिन में अधिकतम 10 फॉर्म-7 ही दे सकता है। अगर कोई BLA पूरी अवधि में 30 से ज्यादा फॉर्म देता है तो प्रत्येक फॉर्म की जांच स्वयं की जाएगी।

हर हफ्ते कितने फॉर्म मिले, इसकी जानकारी Form-9, 10, 11A, 11B के माध्यम से प्रेस और राजनीतिक दलों के साथ साझा की जाएगी ताकि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।

जनगणना 2027 – स्वगणना की अपील

जनगणना को लेकर डीएम अभिषेक पांडेय ने बताया कि जनगणना 2027 का दूसरा चरण 1 दिसंबर से शुरू होगा। इससे पहले 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वगणना (Self Enumeration) की सुविधा मिलेगी।प्रतापगढ़ के सभी निवासी census.gov.in वेबसाइट पर जाकर 40 सवालों के जवाब देकर अपनी जानकारी खुद भर सकते हैं। जानकारी भरने पर उन्हें 11 अंकों की SEID (Self Enumeration ID) मिलेगी।डीएम अभिषेक पांडेय ने अपील की कि इस ID को सुरक्षित रखें। 1 जनवरी से 4 जनवरी के बीच जब प्रगणक घर-घर आएंगे तो यह ID दिखाने से गणना का काम सरल और तेज हो जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वगणना बाध्यकारी नहीं है। अगर कोई ऑनलाइन नहीं भर पाता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। एक दिसंबर से प्रगणक खुद घर-घर आकर जानकारी लेंगे। इसके लिए जनपद में 7000 से ज्यादा वालंटियर्स लगाए गए हैं जो लोगों की मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button