ब्रेकिंग
बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार... प्रभारी मंत्री ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक गर्मी की छुट्टियां चढ़ी जनगणना की भेंट आखिर गृह कार्य कब संभालेंगे शिक्षक गण प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री का जनसत्ता दल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को।

नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र तिवारी ने भगवान भोले भयहरणनाथ महादेव का पूजन-अर्चन कर धाम की भूमि संबंधी समस्त दस्तावेजों के निरीक्षण की जिम्मेदारी ली।

बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 7 जून।

नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र तिवारी ने भगवान भोले भयहरणनाथ महादेव का पूजन-अर्चन कर धाम की भूमि संबंधी समस्त दस्तावेजों के निरीक्षण की जिम्मेदारी ली।

इस प्रकार अब भूमि विवाद के निस्तारण की उम्मीद जगी है।

भयहरणनाथ धाम के महासचिव समाज शेखर ने बताया कि नायब दिनेश चंद्र तिवारी जी ने 3 बड़े निर्णय लिए जिसमें 1359 फसली वर्ष एवं चकबन्दी आधार वर्ष की खतौनी का मिलान होगा। जिसमें “मंदिर/धाम/सार्वजनिक/समालाती” व काशतकार का नाम अंकित है, भूमि उसी की मानी जाएगी।

नक्शा त्रुटिपूर्ण होने पर राजस्व निरीक्षक अशोक दुबे व लेखपाल प्रशांत के संयोजन में अमीन द्वारा फील्ड में जाकर भौतिक सीमांकन व नक्शा दुरुस्ती होगी।

1 सप्ताह में दस्तावेज निरीक्षण पूर्ण कर काश्तकारों को नोटिस दी जाएगी। नोटिस अवधि के उपरांत धाम की भूमि का पत्थर नसब कर कब्जा मुक्त किया जाएगा।

नगरपंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार मुन्ना यादव ने मेला कंट्रोल रूम से पौधरोपण व सीमांकन अभियान का शुभारंभ किया।

नायब तहसीलदार ने महासचिव समाज शेखर सहित प्रबन्ध संस्था के पदाधिकारियों के साथ धाम परिसर में 11 पौध लगाकर “हरियाली अभियान” का फावड़ा पूजन किया।

साथ ही उन्होंने बरसात में कब्जा मुक्ति के बाद हरिशंकरी पौध के रोपण का संकल्प लिया जिसे प्रबन्ध संस्था ने पूर्ण करने का वायदा किया।

सत्याग्रहियों ने कार्य पूर्ण होने तक सत्याग्रह जारी रखने का निर्णय लिया। 7 जून को 13वाँ सामाजिक सत्याग्रह मेला नियंत्रण कक्ष से यथावत संचालित होगा। धाम के 118 सहयोगी गणों ने राजस्व विभाग के कार्य में सहयोग का संकल्प लिया।

समाज शेखर ने बताया कि 9 जून से 15 जून तक धाम में भागवत भूषण विजय कांत जी महाराज की श्री मद्भागवत कथा प्रतिदिन शाम 4:30 से 8:30 बजे होगी।

यह आयोजन अध्यक्ष आचार्य राज कुमार शुक्ल व संरक्षक देवी प्रसाद मिश्र के संयोजन में होगा।

इस अवसर पर संरक्षक देवी प्रसाद मिश्र, सीताराम बाबा, अध्यक्ष आचार्य राज कुमार शुक्ल, कार्यवाहक अध्यक्ष लाल जी सिंह, उपाध्यक्ष वित्त राजीव नयन मिश्र, उपाध्यक्ष प्रशासन बबन सिंह, सह कोषाध्यक्ष कमलेश वैश्य, मन्दिर व्यवस्था सचिव मुरली पांडेय, आदर्श पांडेय, अधिवक्ता चंद्रेश सरोज, सभासद प्रतिनिधि दीपक जायसवाल, कार्यालय प्रभारी संजीव मिश्र नीरज व स्वच्छता नायक राज कुमार गौतम सहित नगर पंचायत व राजस्व कर्मी उपस्थित रहे। पुलिस टीम उप निरीक्षक एम एच खान के नेतृत्व में सहयोग हेतु तत्पर रही।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button