ब्रेकिंग
18 वर्षों तक कांति सिंह के साथ रहे पुराने सहयोगी सर्वजीत सिंह पटेल ने छोड़ा साथ! नवरात्रि से पूर्व भक्ति का संगम:108वें सामूहिक सुंदरकांड पर उमड़े श्रद्धालु, देवी पूजन के साथ हुआ मह... माँ चन्द्रिका देवी धाम में निरीक्षण के दौरान मिली खामियां को दूर करने के दिये डीएम ने सख्त निर्देश शिकायत मिलने पर पर डीएम ने किया इण्टरलाकिंग सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण विदेश फण्डिंग पर पारदर्शिता की दीवार! 2 अक्टूबर को जन्मे शास्त्री और गाँधी अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ने फेंकने में थे आँधी उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव: आराधना मिश्रा बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद को मिली कार्य... महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व सांसद मसूरिया दीन की जयंती ... मिर्ज़ापुर का प्राकृतिक सौंदर्य 31 अक्टूबर और 1 नवम्बर को लखनऊ में दिखाया जाएगा। सेवा ही संकल्प: अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी ने वृद्धजनों का लिया आशीर्वा...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

संस्कार एजुकेशनल एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस पर बिखरे देशभक्ति के रंग।

संस्कार एजुकेशनल एकेडमी, डांडी मांधाता में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि श्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह। मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

संस्कार एजुकेशनल एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस पर बिखरे देशभक्ति के रंग।

डांडी मांधाता; प्रतापगढ़: 15 अगस्त।

संस्कार एजुकेशनल एकेडमी, डांडी मांधाता में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि श्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह। मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की और परेड की सलामी ली। परेड में सबसे पहले छात्राओं की टुकड़ी ने हाथ में तिरंगा थामे मुख्य अतिथि को सलामी दी, जिसके बाद छात्रों की टुकड़ी ने गाजे-बाजे की धुन पर अनुशासित मार्च पास्ट करते हुए शानदार सलामी प्रस्तुत की।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय के नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा निकाली गई ऐतिहासिक झांकी रही।

इसमें बच्चों ने महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई और भारत माता के रूप में जीवंत प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि महोदय ने बच्चों के इस अद्भुत रूप और देशभक्ति के प्रति उनके समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा उन्हें पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर विद्यालय द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा का भी आयोजन किया गया, जिसने पूरे डांडी मांधाता क्षेत्र को राष्ट्रप्रेम और देश भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंधक दिवाकर पाण्डेय ने मुख्य अतिथि श्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह जी, उपस्थित सम्मानित अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों का आभार प्रकट किया। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और अभिभावक मौजूद रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button