माधव नगर, प्रयाग भाग दक्षिण में हर्षोल्लास से मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, माधव नगर, प्रयाग भाग दक्षिण द्वारा आज शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रीतम नगर स्थित एच.आई.जी. पार्क में शरद पूर्णिमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

माधव नगर, प्रयाग भाग दक्षिण में हर्षोल्लास से मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव।
डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रयागराज, 25 अक्टूबर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, माधव नगर, प्रयाग भाग दक्षिण द्वारा आज शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रीतम नगर स्थित एच.आई.जी. पार्क में शरद पूर्णिमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नगर के स्वयंसेवक बंधुओं ने बड़े उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक खेल से हुआ, जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने आनंद लिया। इसके उपरांत सामूहिक शारीरिक योगाभ्यास किया गया।
तत्पश्चात बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें संघ गीत, प्रश्नोत्तरी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े विषयों पर प्रश्न पूछे गए, जिसका स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य बौद्धिक नगर संघचालक माननीय विजय जी का प्राप्त हुआ। अपने उद्बोधन में उन्होंने शरद पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शरद ऋतु का प्रारंभ शरद पूर्णिमा से होता है और वर्ष भर की 12 पूर्णिमाओं में यह सबसे बड़ी पूर्णिमा होती है।
उन्होंने कहा कि इस दिन का विशेष महत्व है कि इस रात में बनी हुई खीर को खुले आसमान के नीचे रखने के उपरांत ग्रहण करने से वह अमृत के समान औषधीय गुणों से युक्त हो जाती है। उन्होंने खीर के महत्व को बताते हुए कहा कि दूध, शक्कर, चावल और पंचमेवा से युक्त खीर स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होती है।
कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने प्रसादस्वरूप खीर का आनंद लिया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम का कुशल संचालन नगर कार्यवाह श्रीमान उग्रसेन जी ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रहलाद जी, देवेश जी, कृष्ण मनोहर जी, भारतेंदु जी, शरद जी, बबलू जी, दीपक राणा जी, बीनू जी, रोहित जी, कमलेश जी, भावेश जी, राजीव रंजन जी, मदनेश जी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक बंधु एवं बड़ी संख्या में बाल स्वयंसेवकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।


