ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत,मेडिकल कॉलेज में हड़कंप; हॉस्टल के नीचे मिला शव नगर पंचायत रानीगंज में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दहन नहीं — रावण की अन्त्येष्टि ! स्वर्गीय शशिधर मिश्र की पुण्यतिथि पर विराट दंगल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जीडीपी में सबसे नीचे प्रतापगढ़! विकास पुरुषों की सोंच पर प्रश्न चिन्ह? राष्ट्र सेविका समिति नें किया शस्त्र पूजन  भारत की शक्ति सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित : सुभाष जी भारत की शक्ति सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित: सुभाष जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रयाग में सेवा विभाग द्वारा कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया। प्रतापगढ़ - पत्नी की हत्या कर रची थी लूट की झूठी कहानी,पति गिरफ्तार, खून सना पत्थर बरामद
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत,मेडिकल कॉलेज में हड़कंप; हॉस्टल के नीचे मिला शव

बलिया का रहने वाला है मृतक छात्र: हत्या या आत्महत्या या हादसा ? जांच के बाद होगा खुलासा

प्रतापगढ़ में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत, मेडिकल कॉलेज में हड़कंप; हॉस्टल के नीचे मिला शव

प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। छात्र का शव हॉस्टल के नीचे पड़ा मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई,यह घटना पूरे केशवराय स्थित मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की है। मृतक की पहचान मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है, जो एमबीबीएस 2024 बैच का छात्र था। बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से बलिया जिले का रहने वाला था।

पूरा मामला। सुबह छात्र का शव हॉस्टल के नीचे पड़ा देख अन्य छात्रों ने कॉलेज प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज परिसर में छात्रों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी पूर्वी आलोक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा,एसओजी टीम और कोतवाली नगर की फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। एएसपी पूर्वी आलोक कुमार ने बताया कि कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।  #Link bio me Puri khabar

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button