ब्रेकिंग
माँ चन्द्रिका देवी धाम में निरीक्षण के दौरान मिली खामियां को दूर करने के दिये डीएम ने सख्त निर्देश शिकायत मिलने पर पर डीएम ने किया इण्टरलाकिंग सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण विदेश फण्डिंग पर पारदर्शिता की दीवार! 2 अक्टूबर को जन्मे शास्त्री और गाँधी अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ने फेंकने में थे आँधी उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव: आराधना मिश्रा बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद को मिली कार्य... महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व सांसद मसूरिया दीन की जयंती ... मिर्ज़ापुर का प्राकृतिक सौंदर्य 31 अक्टूबर और 1 नवम्बर को लखनऊ में दिखाया जाएगा। सेवा ही संकल्प: अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी ने वृद्धजनों का लिया आशीर्वा... पितरों का श्राद्ध अहो सौभाग्य हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह में कविगोष्ठी का आयोजन हुआ।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़, 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली

दो शातिर अभियुक्त लवकुश ओझा और चांद के दाहिने पैर में गोली लगी

यूपी के प्रतापगढ़ में बेखौफ बदमाशों और पुलिस के बीच तड़के सुबह भीषण मुठभेड़ हो गई। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के चौहर्जन पुल के पास जंगल में हुई इस गोलाबारी में पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

​बता दें कि ये वही बदमाश हैं जिन्होंने दो दिन पहले एक ई-रिक्शा चालक के साथ तमंचे के बल पर लूटपाट की थी। आइए देखते हैं हमारी इस विशेष रिपोर्ट में कि कैसे पुलिस ने इन शातिर अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया।”
​
थाना दिलीपपुर के बसीरपुर जंगल के पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी चौहर्जन पुल के पास संदिग्धों को रोकने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो शातिर अभियुक्त लवकुश ओझा और चांद के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को तुरंत हिरासत में लिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रवाना किया।पकड़े गए इन बदमाशों के पास से पुलिस ने दो देशी तमंचे, कारतूस और हाल ही में लूटी गई ई-रिक्शा की बैटरी बरामद की है। गौरतलब है कि बीती 3 जनवरी को रामपुर आधारगंज में इन लुटेरों ने एक व्यक्ति से तमंचा और चाकू दिखाकर मोबाइल, नगदी और बैटरी छीन ली थी, जिसके बाद से पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी।

 

 

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button