ब्रेकिंग
शिक्षकों ने महाविद्यालय में काली पट्टी बांध कर पुरानी पेंशन सहित कई मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्श... लंभुआ का युवा अब भटकेगा नहीं, अपने स्वाभिमान से गढ़ेगा भविष्य" — डॉ. गार्गी तिवारी साकेत महाविद्यालय में पद्मभूषण परमपूज्य पं0 राम किंकर उपाध्याय की जयन्ती मनाई गई। प्रयाग दक्षिण भाग में सामाजिक समरसता का संदेश, साईं वाटिका में सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी संपन्न। राजकीय वाहन चालक महासंघ की जनपद शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ संपन्न, विशम्भर शर्मा बने अध्यक्ष तुलसीसदन में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य रूप से हुआ आयोजन एन.एम.ओ. काशी प्रांत के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन विनय त्रिपाठी बने DIG CRPF, विशेष समारोह का हुआ आयोजन  गोमती उत्सव समिति, लखनऊ द्वारा 13, 14 व 15 नवम्बर को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में गोमती उत्सव-... प्रतापगढ़ में सनातन धर्म सभा: पुरी शंकराचार्य ने की CM योगी की तारीफ, बोले- योगी राज में सनातन को मि...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

अजय राय ने सीएम योगी को बताया ‘कालनेमि’, भाजपा को घेरा

राहुल गांधी किसी के दबाव या बुलावे पर अयोध्या नहीं जाएंगे

​प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला है। एक क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होने आए अजय राय ने सीएम योगी को ‘कालनेमि’ बताते हुए उन पर धर्म की आड़ में लोगों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने शंकराचार्य के अपमान के मुद्दे पर भी भाजपा सरकार को जमकर घेरा।

​दरअसल, प्रतापगढ़ के जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रियंका गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से बातचीत के दौरान विवादित बयान दिया।

​अजय राय ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कथित अपमान को पूरे संन्यास समाज का अपमान बताते हुए भाजपा को ‘संन्यासी विरोधी’ सरकार करार दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा हमला करते हुए राय ने उनकी तुलना पौराणिक पात्र ‘कालनेमि’ राक्षस से कर डाली। उन्होंने आरोप लगाया कि वाराणसी से लेकर देश के तमाम मठों और परंपराओं को नुकसान पहुंचाने वाले योगी आदित्यनाथ धर्म की ओट में जनता को प्रताड़ित कर रहे हैं।

​वहीं, राहुल गांधी के अयोध्या जाने के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट रुख न अपनाते हुए कहा कि राहुल गांधी किसी के दबाव या बुलावे पर अयोध्या नहीं जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि पूरी कांग्रेस ‘शिवभक्त’ है और पार्टी के लोग ‘हर-हर महादेव’ के साथ-साथ समय आने पर ‘जय श्री राम’ का उद्घोष भी करेंगे।

Ajay Rai on cm yogi

 

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button