ब्रेकिंग
जनता को मंहगाई से राहत देने की बजाय पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार... प्रभारी मंत्री ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक गर्मी की छुट्टियां चढ़ी जनगणना की भेंट आखिर गृह कार्य कब संभालेंगे शिक्षक गण प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री का जनसत्ता दल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

प्रतापगढ़ में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

प्रतापगढ़ में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

प्रतापगढ़। कोतवाली क्षेत्र के बरहूपुर गांव में शारदा सहायक खंड 36 नहर के बरहूपुर पुल पर एक बोलेरो चालक ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

मृतकों की पहचान मनोज पुत्र रामजतन और सोनू पुत्र खलील के रूप में हुई है, जबकि उमेश पुत्र हरिश्चंद्र घायल हो गया है। तीनों बरहूपुर गांव के निवासी थे और एक बाइक पर अपने घर जा रहे थे जब यह घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि मनोज नहर के पानी में चला गया था, जबकि सोनू की सड़क पर गिरने से गंभीर चोटें आईं। उमेश को भी हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। दोनों मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोनू की पत्नी आसमा और उनके दो बच्चे शहजाद और शहजादी को इस घटना से बड़ा झटका लगा है।

पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आरोपी बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद से पुलिस ने सड़कों पर वाहनों की जांच शुरू कर दी है और लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

Pratapgarh accident news
Oplus_131072

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button