ब्रेकिंग
फजी॔ पत्रकारों को चिन्हित करने का महाअभियान चलेगा। प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया
उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

मुरादाबाद SSP सतपाल अंतिल की बड़ी कार्यवाही: गोमांस गायब कर गौकशी के आरोपियों को छोड़ने वाले SHO सहित 10 पुलिसकर्मी निलंबित

मुरादाबाद : गौमांस गायब कर गौकशी के आरोपियों को छोड़ने वाले SHO सहित 10 पुलिसकर्मी निलंबित

मुरादाबाद। जिले में गौकशी के आरोपियों को छोड़ने और बरामद गोमांस गायब करने के मामले में SSP सतपाल अंतिल द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। जांच में पुष्टि होने के बाद थाना पाकबड़ा अध्यक्ष, चौकी प्रभारी, उपनिरीक्षक समेत कुल 10 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात में एक बजे थाना पाकबड़ा क्षेत्र के जंगल से गुजर रही होंडा सिटी कार को पुलिस ने रोका और तलाशी ली तो कार से गौ मांस मिला। थाना पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों को बिना किसी सूचना के मामला निबटा दिया। बरामद गौमांस को जमीन में दबा दिया गया आरोपियों को छोड़ कर मामला रफ़ा दफा कर दिया गया।

जब मंगलवार को यह मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आया तो उनके द्वारा इस गंभीर मामले की जांच सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता और एसओजी की टीम सौंपने के बाद तत्काल रिपोर्ट देने को बोला। जांच टीम ने तुरंत पता लगाकर जमीन खुदवाकर मांस निकलवाया और पशु चिकित्सक बुलाकर जांच कराई साथ ही रात में ड्यूटी कर तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जिससे इस गंभीर मामले में लापरवाही और स्वेच्छाचारिता की पुष्टि हुई।

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी सतपाल अंतिल ने मामले को गंभीर मानते हुए कार्रवाई करते हुए संबंधित निम्न थाना पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया—

1. प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, थाना पाकबड़ा
2. उ0नि0 अनिल कुमार, चौकी प्रभारी ग्रोथ सेंटर
3. उ0नि0 महावीर सिंह, थाना पाकबड़ा
4. मुख्य आरक्षी बंसत कुमार, थाना पाकबड़ा
5. मुख्य आरक्षी धीरेन्द्र कसाना, थाना पाकबड़ा
6. आरक्षी मोहित, थाना पाकबड़ा
7. आरक्षी मनीष, थाना पाकबड़ा
8. उ0नि0 तस्लीम, तैनाती यूपी-112 पीआरवी
9. आरक्षी राहुल, तैनाती यूपी-112 पीआरवी
10. आरक्षी चालक सोनू सैनी, तैनाती यूपी-112 पीआरवी

इन सभी पुलिसकर्मियों पर पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और अकर्मण्यता बरतने के गंभीर आरोप लगे हैं। नियमावली-1991 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button