ब्रेकिंग
माँ चन्द्रिका देवी धाम में निरीक्षण के दौरान मिली खामियां को दूर करने के दिये डीएम ने सख्त निर्देश शिकायत मिलने पर पर डीएम ने किया इण्टरलाकिंग सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण विदेश फण्डिंग पर पारदर्शिता की दीवार! 2 अक्टूबर को जन्मे शास्त्री और गाँधी अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ने फेंकने में थे आँधी उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव: आराधना मिश्रा बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद को मिली कार्य... महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व सांसद मसूरिया दीन की जयंती ... मिर्ज़ापुर का प्राकृतिक सौंदर्य 31 अक्टूबर और 1 नवम्बर को लखनऊ में दिखाया जाएगा। सेवा ही संकल्प: अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी ने वृद्धजनों का लिया आशीर्वा... पितरों का श्राद्ध अहो सौभाग्य हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह में कविगोष्ठी का आयोजन हुआ।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

शीतला धाम कुशहा खरैला में हुआ धार्मिक आयोजन, समाजसेवी सीमा संदीप त्रिपाठी ने राम भक्तों व पत्रकारों को किया सम्मानित।

सामाजिक कार्यकर्ता सीमा संदीप त्रिपाठी द्वारा शीतला धाम कुशहा खरैला में शनिवार को भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।

शीतला धाम कुशहा खरैला में हुआ धार्मिक आयोजन, समाजसेवी सीमा संदीप त्रिपाठी ने राम भक्तों व पत्रकारों को किया सम्मानित।

ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
बाघराय (प्रतापगढ़), 8 नवम्बर।

सामाजिक कार्यकर्ता सीमा संदीप त्रिपाठी द्वारा शीतला धाम कुशहा खरैला में शनिवार को भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में राम भक्तों ने भाग लेकर प्रभु श्रीराम के नाम का गुणगान किया।

कार्यक्रम के उपरांत समाजसेवी सीमा संदीप त्रिपाठी ने उपस्थित राम भक्तों, साधु-संतों एवं पत्रकारों का माल्यार्पण और अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मान किया।

उन्होंने कहा कि “भक्ति और सेवा के मार्ग पर चलना ही सच्ची मानवता है। श्रीराम का आदर्श हर युग में प्रेरणा देता है।”

इसके बाद पूजा-अर्चना और आरती के बीच अयोध्या धाम दर्शन के लिए प्रथम जत्था को विधिवत रवाना किया गया। पूरे परिसर में “जय श्रीराम” के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

स्थानीय ग्रामवासियों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से गांव में एकता, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

आयोजन समिति ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

भक्तों के जाने और आने के लिए 4 बसों की सेवा सीमा संदीप त्रिपाठी की तरफ से निःशुल्क प्रदान की गई है और उनके ठहरने और खाने पीने की समुचित व्यवस्था भी उनकी ही तरफ से फ्री में की गई है।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button