ब्रेकिंग
शिक्षा के नाम पर धंधा: प्रतापगढ़ में धड़ल्ले से चल रहे बिना मान्यता के स्कूल, जिम्मेदार मौन रिश्वत का खेल बेनकाब!” बाघराय CHC में ₹50 हजार लेते बीपीएम अमित मिश्रा रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस क... दबंगों का कहर: घर में घुसकर दंपति पर लाठी- डंडों से हमला , सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से मचा ह... आसमान बरसता रहा… और खेत में किसान की पूरी मेहनत चुपचाप भीगती रही अचानक थम गई रेल की रफ्तार!” कानपुर रूट पर 42 दिन का ब्रेक, इंटरसिटी-पैसेंजर बंद, कुंडा–मानिकपुर–ऊंचा... संग्रामगढ़ में जियो टावर के जनरेटर में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी — बड़ी लापरवाही का आरोप समोसे की चाह बनी मौत का कारण: मानिकपुर स्टेशन पर चलती ट्रेन ने छीनी रिटायर्ड कर्मचारी की जिंदगी व्यवसाई के घर पर चढ़कर तांडव और आगजनी के बाद पीड़ित पर ही दर्ज हुआ मुकदमा शिक्षा जगत में बड़ा फैसला: यूपी में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की बल्ले-बल्ले, मानदेय में ऐतिहासिक ब... जमीन विवाद में देवर बना हैवान, भाभी को बेरहमी से पीटकर तोड़े दोनों पैर हालत गंभीर
उत्तराखंडराज्य

हाथी ने बाघ को कुचलकर उतारा मौत के घाट

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बाघ के शव को देखते ही गश्ती टीम ने उच्च अधिकारियों को सूचना दीं

रामनगर,31 मार्च। हाथी ने बाघ को कुचलकर मौत के घाट उतारा दिया।कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बाघ के शव को देखते ही गश्ती टीम ने उच्च अधिकारियों को सूचना दीं।सूचना मिलने पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक, पार्क वार्डन और पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे इन अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण कर पूरे मामले की जांच की।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि टस्कर हाथी और बाघ के बीच आपसी संघर्ष हुआ था, जिसमें हाथी ने बाघ को कुचलकर मार दिया,अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मृत बाघिन है जिसकी उम्र लगभग चार वर्ष है।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक राहुल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज में एक बाघ का शव पड़ा हुआ है।सूचना मिलते ही कॉर्बेट पार्क की टीम और पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची.मौके पर जांच में प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हुआ कि यह एक हाथी और बाघ के बीच हुए संघर्ष का परिणाम था।राहुल मिश्रा ने बताया कि कुछ दिन पहले भी इस क्षेत्र में लगातार टस्कर हाथी को देखा जा रहा था।यह टस्कर इस क्षेत्र में घूम रहा था, जिससे संघर्ष की संभावना बनी।टस्कर हाथी के व्यवहार पर पहले भी नजर रखी जा रही थी, क्योंकि यह वन्य क्षेत्र में काफी सक्रिय था। NTCA (National Tiger Conservation Authority) की गाइडलाइन के अनुसार बाघ के शव का पोस्टमार्टम किया गया,बाघ के सैंपल आगे की जांच के लिए भेजे गए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

वन अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं दुर्लभ होती हैं, लेकिन जंगल में प्राकृतिक संघर्ष आम बात है। इस मामले में विस्तृत जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि क्या यह वास्तव में आपसी संघर्ष था या इसके पीछे कोई और कारण था.

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button