ब्रेकिंग
अधिवक्ता परिषद की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की हुई समीक्षा पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने दी योगी आदित्यनाथ को सांत्वना। पूर्व सांसद के आवास पर पहुंचे डिप्टी सीएम,मां शीतला धाम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया दर... प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ का एक दिवसीय धरना सम्पन्न। प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप पहुंचे कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय विपक्ष पर जमकर हमला बोला बॉब वंडर किड प्रतियोगिता में आनंदवन इंटर कॉलेज का दबदबा, मनु श्री बनीं नेशनल टॉपर SIR और जनगणना 2027 को लेकर डीएम ने की प्रेस वार्ता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘गोमती उत्सव-2026’ में किया प्रतिभाओं का सम्मान, तिरंगे गुब्बारे... फार्मासिस्टों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना विवाहिता के ससुर और देवर नें किया रेप के बाद जिन्दा जलाने का किया प्रयास
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशधर्म और संस्कृति

राजा भइया के सनातनी विचारों से प्रेरित होकर सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में जुटा युवक

जिला पंचायत सदस्य राकेश ने सरोज समाज से की भावुक अपील, गाँव-गाँव जाकर चलाया व्यापक जागरूकता अभियान

राजा भइया के सनातनी विचारों से प्रेरित होकर सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में जुटा युवक

 

जिला पंचायत सदस्य राकेश ने सरोज समाज से की भावुक अपील, गाँव-गाँव जाकर चलाया व्यापक जागरूकता अभियान

कुंडा प्रतापगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह (राजा भइया) के विचारों से प्रेरित होकर बाबागंज विधानसभा के सराय खान देव के लाला का पुरवा निवासी जिला पंचायत सदस्य राकेश सरोज निरंतर सनातन धर्म को बढ़ावा देने के लिए अग्रसर हैं। पत्रकारों से वार्ता करते हुए राकेश सरोज ने कहा राजा भइया परिवार के मुखिया हैं और उनके संबोधन से प्रेरणा लेकर हम सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में जुटे हैं।राकेश सरोज ने अपने समाज (सरोज समाज) के लोगों से भावुक अपील की कि सभी लोग सनातन धर्म के लिए निरंतर काम करें और जात-पात की भावना को छोड़कर एकजुट हों। उन्होंने कहा सभी जातियों को एक होने की जरूरत है, तभी समाज का सही विकास होगा। इसके अलावा, हमें आपसी भाईचारा और सद्भाव भी बनाए रखना होगा। गाँव-गाँव जाकर राकेश सरोज राजा भइया के सनातन धर्म पर दिए गए संबोधन के वीडियो दिखाकर सरोज समाज के लोगों को जागरूक कर रहे हैं, ताकि समाज में प्रेम, सौहार्द और धार्मिक एकता बढ़े। राकेश सरोज ने बताया कि वे समाज के बच्चों को भी जागरूक करने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं, ताकि नई पीढ़ी सनातन धर्म के मूल्यों को समझ सके। पूरे क्षेत्र में प्रतिदिन सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए उनके द्वारा व्यापक कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा सनातन धर्म हमारी संस्कृति की रीढ़ है, जिसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। राजा भइया की प्रेरणा से हम इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने राकेश सरोज के इस पहल की जमकर सराहना की और उनके साथ सहयोग का आश्वासन दिया। समाज के वरिष्ठ लोगों ने भी राकेश सरोज के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि राकेश सरोज हिंदुओं को एक करने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। सरोज बिरादरी के लोगों में राकेश सरोज के जागरूकता अभियान का व्यापक असर दिख रहा है। गाँव-गाँव जाकर हो रहे इस अभियान से समाज के लोग सनातन धर्म के प्रति अधिक जुड़ाव महसूस कर रहे हैं। सरोज समाज बताते हैं कि राकेश सरोज की पहल से हमारे समाज में एकता और धार्मिक भावना बढ़ी है। बच्चे भी संस्कार और धर्म के बारे में जागरूक हो रहे हैं।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button