ब्रेकिंग
आधुनिकता में नागपंचमी कि फीकी रौनक़ हार के बाद फरार होने के बजाय समर्पण अलग किरदार संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठकें आयोजित। तिरंगे के हर्षोल्लास पश्चात अब भोलनाथ पर हरहरगंगे संस्कार एजुकेशनल एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस पर बिखरे देशभक्ति के रंग। स्वतंत्रता दिवस पर फीनिक्स पलासियो में आईटीबीपी ईस्टर्न फ्रंटियर पाइप बैंड की शानदार प्रस्तुति। हम कितना आजाद हुए स्वाधीनता दिवस पर विशेष स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर "एक शाम वतन के नाम" का आयोजन, एकाग्रता इंटरनेशनल फाउंडेशन एवं क्र... पर्शल डिलीवरी के नाम पर साइबरठगी का अंतराज्यीय गिरोह! गिरफ्तार रात 12 बजे ही प्रतापगढ़ कलेक्ट्रेट में फहरा दिया था तिरंगा 🇮🇳
उत्तरप्रदेशप्रयागराज

प्रमोद तिवारी ने दोबारा लगायी संगम में डुबकी, सूर्य भगवान को गंगाजल से अर्घ्य दिया।

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने विजया एकादशी पर महाकुंभ नगर में पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगायी।

प्रमोद तिवारी ने दोबारा लगायी संगम में डुबकी, सूर्य भगवान को गंगाजल से अर्घ्य दिया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

महाकुंभ नगर, प्रयागराज, 24 फरवरी।

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने विजया एकादशी पर महाकुंभ नगर में पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगायी।

शुभ मुहूर्त में संगम में डुबकी लगाकर राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने लोकमंगल की प्रार्थना की।

उन्होनें संगम में स्नान करने के बाद दर्शन पूजन कर देश के सर्वांगीण विकास तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की मजबूती के साथ अजेय भारत के सतत सर्वविजय की भी कामना की।

महाकुंभ में दूसरी बार आम स्नानार्थियों के बीच संगम स्नान करने पहुंचे राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने सन्त महात्माओं से भेंटकर जनकल्याण के लिए उनका भी आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से जारी विज्ञप्ति में दी गई है।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button