ब्रेकिंग
पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर शोक सभा हुई। पत्रकार राष्ट्र और समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाएं: संतोष गंगवार गुरुग्राम ग्लोबल हाइट्स विद्यालय का वार्षिकोत्सव सम्पन्न। जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा न्यायिक शुचिता के लिए सवालों के समाधान पर कौंध रहा गहरा प्रश्नचिन्ह ..... रफ्तार, लापरवाही या सिस्टम की चूक? प्रतापगढ़ में पलटा 16 चक्का ट्रक, बाल-बाल बची जानें कुंडा में 1.20 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण व चौड़ीकरण का शिलान्यास कुंडा में एसपी दीपक भूकर का पैदल मार्च, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर सख्त रुख प्रतापगढ़: दबंगों के हौसले बुलंद, महिला और उसकी बेटी को अपहरण की धमकी देकर मांगी 10 लाख की रंगदारी कंधों पर किताबें नहीं, सपनों का बोझ—भारी बस्तों तले दबता बचपन आखिर कब तक? खाकी का मान: कानपुर नगर में तैनात आरक्षी बना पीसीएस अधिकारी
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशधर्म और संस्कृतिप्रतापगढ़

बाघराय बाजार में विहिप–बजरंग दल का जोरदार प्रदर्शन

बांग्लादेश व कश्मीर में हिंदुओं पर कथित अत्याचारों का विरोध, भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग

बाघराय बाजार में विहिप–बजरंग दल का जोरदार प्रदर्शन

 

बांग्लादेश व कश्मीर में हिंदुओं पर कथित अत्याचारों का विरोध, भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग

रिपोर्ट – अरुण तिवारी

कुंडा प्रतापगढ़।बाघराय सुंदरगंज बाजार में बुधवार को विहिप–बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश और कश्मीर में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की और अंत में पुतला दहन किया।
प्रदर्शन की शुरुआत बाघराय बाजार स्थित टीवीएस एजेंसी से हुई, जो बाघराय नहर तक पहुंचकर संपन्न हुई। जुलूस के दौरान स्थानीय व्यापारियों और बाजारवासियों ने भी प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया। लोग दुकानों से बाहर निकलकर नारे लगाते नजर आए।
प्रदर्शन के समापन पर कार्यकर्ताओं ने यूनुस खान का पुतला जलाया। इस अवसर पर बजरंग दल के जिला सह संयोजक तूफानी तात्या मिश्रा ने सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों और हत्याओं पर सख्त कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की सुरक्षा के मुद्दे को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
इसी क्रम में बाघराय बाजार में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से कश्मीर में हिंदुओं के साथ हो रही कथित घटनाओं के विरोध में भी रैली निकाली गई। रैली बाजार के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। वक्ताओं ने कश्मीर में हिंदू समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। रैली में आनंद तिवारी, शुभम, प्रमोद त्रिपाठी, अंशू मिश्रा, गिरजा शंकर शुक्ल, हर्षित सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार, पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button