ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यक्रमों की बनी रणनीति। पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी प्रतापगढ़ द्वारा सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी श्रीमती नमिता सिंह को दी गई... राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान। स्वस्थ्य समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार है-- शांभवी विधिक सचिव अधूरी सड़क छोड़कर ठेकेदार गायब गिट्टी पर चलने को मजबूर हुए ग्रामवासी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का महिला मोर्चा की बहनों द्वारा भव्य स्वागत। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की मण्डलीय कार्यकारिणी और ग्रैच्युटी एक्शन कमेटी का गठन हुआ। गाजियाबाद की 'अविश्वसनीय' घटना: तेरहवीं के अगले दिन जिंदा लौटा बेटा, जिस शव का किया था अंतिम संस्कार... राजा भैया के पिता को पुलिस ने किया नजरबंद भारत भूषण तिवारी हत्याकांड को लेकर फूटा जनाक्रोश।
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

मानिकपुर में रफ्तार का कहर: 65 वर्षीय मोहम्मद रफीक उर्फ मुन्नक की दर्दनाक मौत

बाजार से घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पांच बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

मानिकपुर में रफ्तार का कहर: 65 वर्षीय मोहम्मद रफीक उर्फ मुन्नक की दर्दनाक मौत

बाजार से घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पांच बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

मानिकपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे ने एक गरीब परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। आपको बता दे कि मानिकपुर थाना क्षेत्र के मोहतरमपुर निवासी 65 वर्षीय मोहम्मद रफीक उर्फ मुन्नक की बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, रफीक सुबह करीब 10 बजे मानिकपुर बाजार से अपने घर लौट रहे थे। ²जैसे ही वह लटातार के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रफीक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर नजदीकी चिकित्सक के पास पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक की पत्नी का नाम सीमा बानो है। परिवार में उनकी पांच बेटियां—रबीना, सबीना, गुड़िया, असफिया और अशफा हैं। इनमें से तीन बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दो की शादी अभी बाकी है।
मोहम्मद रफीक मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button