ब्रेकिंग
हिंदी दिवस के क्रम में जनपद न्यायालय सभागार में कार्यक्रम हुआ आयोजित UPI लेन-देन पर 0.4% टैक्स के विरोध में कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञाप... सेवा संकल्प अभियान के तहत रानीगंज पहुंची संकल्प बाइक यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत आज यक्ष प्रश्नों के उत्तर देंगे आठ युधिष्ठिर। साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:संगठित साइबर ठगी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का...
Uncategorized

20 वर्षीय सोनम की मौत से ह्ड़कंप

मौत की वजह को लेकर सस्पेंस बरकरार

संतकबीरनगर, (05/07/2026 ): संतकबीर नगर से 20वर्षीय सोनम नाम की छात्रा की मौत को लेकर ह्ड़कंप मचा हुआ है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा सोनम की मौत हैंगिंग से होना पाया गया है। किंतु कारण को लेकर सस्पेंस अब भी बरकरार है। पुलिस की जांच पड़ताल में प्रेम संबंध में छात्रा के जरिए आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आई है। जबकि पीड़ित परिजनों ने बेटी की सहेली और एक युवक पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि विदेश से पिता के घर पहुंचने की प्रतीक्षा में शव का अंतिम संस्कार रोक दिया गया है।

सोनम का व्यक्तिगत विवरण :
धनघटा क्षेत्र के हैंसर बाजार की रहने वाली 20 वर्षीय सोनम पुत्री नंदलाल साहनी बीएससी नर्सिग की तैयारी कर रही थी। वह सात माह से खलीलाबाद के घोरखल मोहल्ले में किराए के मकान में रहती थी। शनिवार की रात उसकी संदिग्ध हाल में मौत हो गई। छात्रा के बगल के कमरे में रहने वाली उसकी सहेली और एक युवक एबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले गए, वहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पीड़ित मां बिंदा देवी ने आशंका जाहिर किया कि बखिरा क्षेत्र की रहने वाली बेटी की सहेली और धनघटा क्षेत्र के रहने वाले युवक ने मिलकर सोनम की गला दबाकर हत्या कर दी। इधर सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डबल डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया।

पुलिस की जांच प्रक्रिया
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा सोनम की मौत की वजह हैंगिंग से होना आया है। पीड़ित परिजन धनघटा क्षेत्र के जिस युवक पर आरोप लगा रहे है, उसे पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि दोनों का संपर्क करीब तीन वर्षों से था। दोनों फोन पर बातचीत भी करते थे। छात्रा के किराए के कमरे पर मौका पाकर युवक आता-जाता था। घटना की रात युवक और सोनम के बीच में कान में दवा डालने को लेकर विवाद हुआ था। उसी विवाद की वजह से क्षुब्ध होकर सोनम ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पीड़ित परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों का दुख और सहानुभूति
पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Photo sonam

 

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button