ब्रेकिंग
नवग्रह मंदिर निर्माण पूर्ण! खीरी वीर में भंडारा आज समस्त जीव वैष्णव हैं :-- स्वामी अनतांचार्य अतीक अहमद के बेटे समेत दो की सड़क हादसे में मौत 20 वर्षीय छात्रा की मौत से ह्ड़कंप, पुलिस की जाँच लव एंगल 20 वर्षीय सोनम की मौत से ह्ड़कंप विधान परिषद में नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने 9 अध्यादेश एवं 68 नियम-विनियम की सूचना सदन के पटल पर र... जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय ने 5 हिस्ट्रीशीटर को किया छः माह के लिए जिला बदर प्रधानमंत्री द्वारा"नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान" के शुभारंभ का लखनऊ में वर्चुअल प्रसा... प्रतापगढ़ में कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न हुई l कुंडा में निःशुल्क बोन न्यूरोपैथी एवं फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

भाजपा के सहयोगी अपना दल सरकार को घेरा, दरिंदों के घर बुलडोजर चलाने और बीच सड़क पर आरोपियो को फांसी के फंदे पर लटकाने की मांग

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देश में राष्ट्रीय महासचिव ड्रॉ जमुना प्रसाद सरोज़ ,विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल के साथ प्रतिनधिमण्डल ने किया दूर्गागंज पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात

प्रतापगढ़। दुर्गागंज बाजार में अस्पताल के अंदर यूवती के साथ गैंगरेप के बाद सामुहिक हत्या के मामले में आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने, उन्हें फांसी के फंदे पर लटकाने,अस्पताल को सील करने और परिवार को आर्थिक सहायता ,नौकरी देने की भाजपा सरकार के सहयोगी ,अपना दल ने किया मांग।

Pratapgarh komal murder case

रानीगंज थाना क्षेत्र के दूर्गागंज के माँ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं क्लिनिक में हुई दलित युवती की गैंगरेप और हत्या के बाद पीड़ित के घर पहुंचे भाजपा के सहयोगी, अपना दल के 7 सदस्सीय प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया और कहा कि जब लड़की की मौत हुई तो आखिर पुलिस ने तहरीर के बाद एफआईआर क्यों नहीं दर्ज किया और शांतिपूर्ण से प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों पर लाठी चार्ज क्यों किया गया ।पुलिसिया कार्यशैली को संदिग्ध बताते हुए आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने और उन्हें फांसी के फंदे पर लटकाने की मांग की है।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे अपना दल के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर जमुना प्रसाद सरोज ने कहा की केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर उनके प्रतिनिधिमंडल जिसमें विश्वनाथगंज के विधायक जीतलाल पटेल के अलावा राष्ट्रीय सलाहकार व पूर्व अध्यक्ष समेत कुल 7 लोगों की टीम पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात किया और इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पूरी तरह से संदिग्ध है। पुलिस की लापरवाही की वजह से यह घटना हुई।

डॉ.जमुना प्रसाद ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मकान और घर के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग किया।

उन्होंने कहा की जिस अस्पताल में दरिंदों द्वारा 23 वर्षीय यूवती के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया गया है, ऐसे अस्पताल को तत्काल बंद कर देना चाहिए और अस्पताल संचालक को तत्काल अरेस्ट कर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें फांसी की सजा देनी चाहिए और ऐसे लोगों के घर पर बुलडोजर भी चलाया जाये।

 

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button