ब्रेकिंग
लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।। 19 जुलाई से बकुलाही के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु रचनात्मक संघर्ष शुरू होगा। जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण,जिला जज ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश यूपी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा ने रविवार को पदभार संभाला।
अपराधउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25000 रुपये का ईनामी अपराधी मुठभेड़ में गिरफ्तार

गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लालगंज नीरज कुमार यादव और एसओजी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25000 रुपये का ईनामी अपराधी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार ने टीम की इस सफलता की सराहना की है।

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़, 08 जून 2025: प्रतापगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 25000 रुपये के ईनामी अपराधी पंचलाल वर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लालगंज पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से इस अपराधी को पकड़ा।

मुठभेड़ में लगी गोली –

पुलिस टीम ने रात्रि में लालगंज क्षेत्र के सलेम भदारी की राइस मिल तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया था। इसी दौरान पंचलाल वर्मा ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें पंचलाल वर्मा के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बाइट — सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर

बरामदगी-

पुलिस ने पंचलाल वर्मा के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

आपराधिक इतिहास

पंचलाल वर्मा पर प्रतापगढ़ और रायबरेली जिलों में चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट, गुंडा अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और एससी/एसटी एक्ट जैसे कई गंभीर अपराधों में मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ कुल 46 मामले दर्ज हैं।

इलाज और आगे की कार्रवाई- 

घायल पंचलाल वर्मा को इलाज के लिए सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार करने वाली टीम

गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लालगंज नीरज कुमार यादव और एसओजी टीम प्रतापगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार ने टीम की इस सफलता की सराहना की है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button