ब्रेकिंग
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें Assistant Professor of Allahabad Invited at UN-Linked International Judicial Conference in Cayman Is... उत्सव लॉन में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न।
अपराधउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ में 25-25 हजार के इनामी 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

मौके से अवैध असलहा,जिंदा कारतूस और प्रतिबंधित समान बरामद

मौके से अवैध असलहा,जिंदा कारतूस और प्रतिबंधित समान बरामद

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। पुलिस और बदमाशो के बीच हुए मुठभेड़ में 25-25 हजार के इनामी 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार, दो के पैरों में लगी गोली। घायलो का कराया गया मेडीकल कॉलेज़ में भर्ती। मौके से अवैध असलहा,जिंदा कारतूस और प्रतिबंधित समान बरामद।

हथिगवा पुलिस को शनिवार रात बड़ी सफलता हाथ लगी। बछलदा मऊ तिराहा के पास चेकिंग के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में हत्या के प्रयास के मुकदमे से जुड़े 25-25 हजार रुपये के इनामी तीन शातिर अपराधी दबोचे गए। इनमें से दो के पैरों में गोली लगी है, जबकि एक को मौके से दबोचा गया।

पुलिस के अनुसार घायल अभियुक्तों मो. जीशान (24) निवासी भुलसा और आजाद (26) निवासी बछरौली को इलाज हेतु सीएचसी कुण्डा ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, मोहम्मद अशरफ उर्फ राजू (27) निवासी भुलसा को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस, 12 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की।

बाइट — संजय राय एएसपी पश्चिमी प्रतापगढ़।

एएसपी ने बताया की 16 अगस्त को हथिगवां क्षेत्र के जियो पेट्रोल पंप, ग्राम बछरौली में पेट्रोल भरवाने को लेकर विवाद में अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की थी, जिसमें एक युवक छर्रे लगने से घायल हुआ था।

इस मामले में थाना हथिगवां थाने में धारा 109, 352 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। मो. जीशान पर थाना हथिगवां में मारपीट, धमकी और हत्या के प्रयास सहित तीन मुकदमे दर्ज हैं जबकि आजाद पर हत्या के प्रयास और मारपीट के दो मुकदमे दर्ज हैं वही अशरफ उर्फ राजू पर भी थाना हथिगवां में 323, 504, 506, 341 भादवि का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button