ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत,मेडिकल कॉलेज में हड़कंप; हॉस्टल के नीचे मिला शव नगर पंचायत रानीगंज में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दहन नहीं — रावण की अन्त्येष्टि ! स्वर्गीय शशिधर मिश्र की पुण्यतिथि पर विराट दंगल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जीडीपी में सबसे नीचे प्रतापगढ़! विकास पुरुषों की सोंच पर प्रश्न चिन्ह? राष्ट्र सेविका समिति नें किया शस्त्र पूजन  भारत की शक्ति सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित : सुभाष जी भारत की शक्ति सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित: सुभाष जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रयाग में सेवा विभाग द्वारा कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया। प्रतापगढ़ - पत्नी की हत्या कर रची थी लूट की झूठी कहानी,पति गिरफ्तार, खून सना पत्थर बरामद
दिल्ली/NCRदेश

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ में 18 की मौत, देखे पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ में मुआवजे की घोषणा करते हुए मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख का मुआवजा का एलान किया है

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। यह भगदड़ प्लेटफार्म संख्या 14 और 15 पर हुई, जहां प्रयागराज जाने वाली ट्रेन के यात्रियों की भारी भीड़ थी।

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने बताया कि लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में 15 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया था और दो को छोड़कर सभी मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है ।

भगदड़ के कारणों की जांच के लिए रेल मंत्री अश्निनी वैष्णव ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं । इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भी दुख जताया है ।

 

*नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ में मुआवजे की घोषणा..*.

मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख का मुआवजा। गंभीर रूप से घायल लोगों को ₹2.5 लाख का मुआवजा।मामूली रूप घायल लोगों को ₹1 लाख की सहायता।घटना के बाद प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के लिए राहत की घोषणा की है।

*मृतकों की सूची*

नीरज (वैशाली, बिहार)

शांतिदेवी (नवादा, बिहार)

पूजा कुमार (नवादा, बिहार)

संगिता मलिक (भिवानी, हरियाणा)

पूनम महावीर (एन्क्लेव, दिल्ली)

ममता झा (नांगलोई, दिल्ली)

रिया सिंह (सागरपुर, दिल्ली)

बेबी कुमारी (बिजवासन, दिल्ली)

मनोज (नांगलोई, दिल्ली)

आहादेवी (बक्सर, बिहार)

पिंकी देवी (संगम विहार, दिल्ली)

शीला देवी (सरिता विहार, दिल्ली)

व्योम (बवाना, दिल्ली)

पूनम देवी (सारण, बिहार)

ललिता देवी (परना, बिहार)

सुरुचि (मुजफ्फरपुर, बिहार)

कृष्णा देवी (समस्तीपुर, बिहार)

विजय साह (समस्तीपुर, बिहार)

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ में 18 की मौत, देखे पूरी लिस्ट
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ में 18 की मौत, देखे पूरी लिस्ट

 

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button