ब्रेकिंग
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें Assistant Professor of Allahabad Invited at UN-Linked International Judicial Conference in Cayman Is... उत्सव लॉन में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न।
Global भारत न्यूज़अव्यवस्थाउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

3 जुलाई को डीह बलई का निरीक्षण करेंगे लोकपाल मनरेगा

परियोजना निदेशक के साथ ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर समस्याओ का करेंगे समाधान

3 जुलाई को डीह बलई का निरीक्षण करेंगे लोकपाल मनरेगा 

 

परियोजना निदेशक के साथ ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर समस्याओ का करेंगे समाधान

 

प्रतापगढ़, लगातार मिल रही शिकायतों की जांच और विकास कार्यों की पड़ताल करने लोकपाल मनरेगा समाज शेखर बाबागंज ब्लाक के डीह बलई जायेंगे। ग्राम सभा से आई गंभीर व संवेदनशील शिकायतों का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण करेंगे। तदोपरांत वह ब्लाक के मनरेगा प्रभारी परियोजना निदेशक के साथ ग्राम में आयोजित चौपाल में प्रतिभाग कर शिकायतों के संदर्भ में संबंधितो के आवश्यक बयान व साक्ष्य लेंगे। साथ ही ग्रामीणों व मजदूरो की अन्य शिकायतों को सुनकर निवारण करेंगे।

लोकपाल समाज शेखर ने विकास भवन स्थित मनरेगा कार्यालय में बाबागंज ब्लाक के डीहबलई ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान व सचिव का लिखित बयान लिया और उनका पक्ष सुना। तकनीकी सहायक के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर यथाशीघ् बयान दर्ज कराने हेतु अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार को निर्देश दिया। ब्लाक के मनरेगा प्रभारी परियोजना निदेशक डी आर यादव से वार्ता कर लोकपाल ने 3 जुलाई को ग्राम में चौपाल लगाए जाने का निर्णय लिया। लोकपाल ने बीडीओ को स्पष्ट निर्देश दिया है कि शिकायतों में संदर्भित सभी बालिग व नाबालिग मजदूरो को पंचायत भवन में बयान तथा अपना पक्ष रखने हेतु लिखित रूप से सूचित कर आमंत्रित किया जाए। वहीं चौपाल में ग्राम के समस्त मजदूरों व ग्राम वासियों को सार्वजनिक रूप से सूचित कराया जाए। साथ ही ग्राम चौपाल के संदर्भ स्थानीय पुलिस थाना को सूचना देने व सुव्यवस्था के साथ नियमानुसार आयोजित करने का निर्देश दिया। वहीं लोकपाल ने समस्त ग्राम वासियों से ग्राम से आई गंभीर शिकायत के समाधान में सहयोग व सहभागिता की अपील की है। शिकायत के संदर्भ में लोकपाल ने सीयूजी नंबर 8188067730 जारी कर जन सामान्य व ग्राम वासियों से आवश्यक तथ्य व साक्ष्य तथा बयान की अपेक्षा की है।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button