ब्रेकिंग
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभात पाठक क्लासेज लखनऊ में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की मनाई जयंती अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन राष्ट्रभक्ति,त्याग और अदम्य साहस की अमर गाथा है-- केशव प्रसाद मौर्य जनहित के मुद्दों पर भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय 'सुदामा' ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को सौंपा ज्... प्रधानाचार्य परिषद- इकाई तहसील फूलपुर के अध्यक्ष बने डॉ अरविन्द कुमार और मंत्री बने विनोद कुमार सिंह... कुंडा में भाजपा के बूथ सम्मेलन में गरजा विकास का मुद्दा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हुआ बखान रानीगंज में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न,मजबूत बूथ ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति-- धीरज ओझा। यूपी ATS ने बलरामपुर से ISI नेटवर्क से जुड़े आरोपी शहरोज अहमद को गिरफ्तार किया। माँ और वृक्ष दोनों ही जीवन के है आधार-- RSS विभाग प्रचारक ओमप्रकाश आज RSS विभाग प्रचारक ओम प्रकाश राजकीय इंटर कालेज में करेंगे संगोष्ठी और पौधरोपण
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

आनंदवन इंटर कॉलेज के बच्चों के मध्य कान्हा फैंसी ड्रेस व चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

आनंदवन इंटर कॉलेज के बच्चों के मध्य कान्हा फैंसी ड्रेस व चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। नगर क्षेत्र के शुकुलपुर शक्ति नगर स्थित आनंदवन इंटर कॉलेज के बच्चों के मध्य बुधवार को कान्हा फैंसी ड्रेस व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में बच्चों ने कृष्ण के भजनों पर नृत्य किया और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राघवेंद्र नाथ शुक्ल ने कृष्ण जन्माष्टमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व भद्रापद कृष्ण अष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार पूरी दुनिया में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है और भगवान कृष्ण युगों से आस्था के केंद्र रहे हैं।प्रधानाचार्य ने आगे कहा कि कृष्ण कभी यशोदा के प्यारे लाल होते हैं, तो कभी ब्रज के नटखट कान्हा। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतियोगिताओं में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले में एल केजी देवांश और काव्या यूकेजी,आरव और सृष्टि चौधरी क्लास फर्स्ट, जयेश यादव एवं शांभवी शुक्ला क्लास सेकंड, वंश मिश्रा, प्रियांशी क्लास फोर्थ के दिव्यांश और आस्था मिश्रा क्लास फिफ्थ, आयुषी पांडेय और शुभ शर्मा रहे। अंत में प्रधानाचार्य राघवेंद्र नाथ शुक्ल की उपस्थिति में विद्यालय के शिक्षक शिक्षकाओं ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर शिक्षकगण में सरिता गुप्ता, विराज अंशु, शाहीन, साधना आदि का विशेष योगदान दिया।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button