ब्रेकिंग
युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की मनाई जयंती अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन राष्ट्रभक्ति,त्याग और अदम्य साहस की अमर गाथा है-- केशव प्रसाद मौर्य जनहित के मुद्दों पर भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय 'सुदामा' ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को सौंपा ज्... प्रधानाचार्य परिषद- इकाई तहसील फूलपुर के अध्यक्ष बने डॉ अरविन्द कुमार और मंत्री बने विनोद कुमार सिंह... कुंडा में भाजपा के बूथ सम्मेलन में गरजा विकास का मुद्दा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हुआ बखान रानीगंज में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न,मजबूत बूथ ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति-- धीरज ओझा। यूपी ATS ने बलरामपुर से ISI नेटवर्क से जुड़े आरोपी शहरोज अहमद को गिरफ्तार किया। माँ और वृक्ष दोनों ही जीवन के है आधार-- RSS विभाग प्रचारक ओमप्रकाश आज RSS विभाग प्रचारक ओम प्रकाश राजकीय इंटर कालेज में करेंगे संगोष्ठी और पौधरोपण फजी॔ पत्रकारों को चिन्हित करने का महाअभियान चलेगा।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

हिंदी दिवस पर आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम,बनी योजना

संपर्क अभियान चलाकर अधिवक्ताओं को किया गया है आमंत्रित

हिंदी दिवस पर आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम,बनी योजना

संपर्क अभियान चलाकर अधिवक्ताओं को किया गया है आमंत्रित

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ । भारतीय भाषा अभियान कांशी प्रांत के प्रतापगढ़ ईकाई द्वारा हिंदी दिवस १४ सितंबर को आयोजित कार्यक्रम के निमित्त जिला संयोजक महेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को दीवानी न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में एक बैठक आहूत की गई।

बैठक में कार्यक्रम की सफलता हेतु दायित्वधारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति डॉक्टर गौतम चौधरी होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी जी व प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मा० रीता गुप्ता व अध्यक्ष मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के अध्यक्ष दिवाकर चतुर्वेदी होंगे।

उक्त कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए महेश कुमार गुप्ता के अगुवाई में सहसंयोजक राजा राम सरोज,सतीश दुबे,अभिषेक शर्मा व अंकित सिंह, अनुराग मिश्र,आशीष,मृदुल ने जनपद दीवानी न्यायालय परिसर व कलेक्ट्रेट परिसर में भ्रमण कर न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं से सम्पर्क स्थापित कर कार्यक्रम में उपस्थिति हेतु आमंत्रित किया। सहसंयोजक अभिषेक शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के निमित्त अगली बैठक शनिवार को अधिवक्ता भवन के चेंबर नंबर २९ में आहूत की गई है,जिसमें सभी दायित्व धारी अपेक्षित हैं। इस मौके पर मनोज, सुमित, शिव कुमार आशीष,ममता सरोज, अंकिता, संध्या,नीतू धीरज,वीर गौरव,धीरज, आकाश, निहाल सहित आदि रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button