ब्रेकिंग
आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार... प्रभारी मंत्री ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक गर्मी की छुट्टियां चढ़ी जनगणना की भेंट आखिर गृह कार्य कब संभालेंगे शिक्षक गण प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री का जनसत्ता दल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें Assistant Professor of Allahabad Invited at UN-Linked International Judicial Conference in Cayman Is... उत्सव लॉन में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

दिल्ली विधानसभा और मिल्कीपुर अयोध्या के उपचुनाव में प्रचंड जीत के बाद भाजपाइयों में जश्न का माहौल, जमकर हुई आतिशबाजी

प्रचंड जीत के बाद भाजपा के जिला मुख्यालय में ढोल ताशे और आतिशबाजी के बीच भाजपा के नेता और कार्यकर्ता जमकर झूमे

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। दिल्ली विधानसभा और मिल्कीपुर अयोध्या के उपचुनाव में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्यालय में ढोल ताशे और आतिशबाजी के बीच भाजपा के नेता और कार्यकर्ता जमकर झूमे। मौके पर एक दूसरे को लड्डू खिलाने हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर दिल्ली और मिल्कीपुर की जनता को बधाई देते हुए कहा कि लोगों ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में भरोसा जताया है यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

Bjp office Pratapgarh 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कभी भी तुष्टिकरण की राजनीति नहीं की इसीलिए भाजपा को सभी जाति और वर्गों का प्रचंड समर्थन मिल रहा है मिल्कीपुर और दिल्ली के चुनाव परिणाम इसके सबसे ताजा उदाहरण है। विधायक सदर राजेंद्र मौर्य ने कहा कि यह जीत का सिलसिला 2027 तक थमने वाला नहीं है। 2027 में भी उत्तर प्रदेश में प्रचंड जीत होगी।

मौके का वीडियो– 

रानीगंज विधानसभा से पूर्व विधायक धीरज ओझा जो दिल्ली के चुनाव में प्रचार करने भी गए थे आज उनके यहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। अवसर पर उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली में भाजपा की सुनामी चल रही थी और आज परिणाम में वही दिखाई दिया है। धीरज ओझा जिस विधानसभा क्षेत्र मुंडका के प्रभारी थे वहां से भाजपा ने बंपर जीत हासिल की है ।

भाजपा कार्यालय पर आयोजित विजय उत्सव में ओम प्रकाश त्रिपाठी, ओम प्रकाश गुड्डू, पूनम इंसान, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र नाथ शुक्ला जिला महामंत्री राजेश सिंह राम आसरे पाल साधु दुबे पंकज सिंह, रजत सक्सेना अभय सिंह महावीर पाल सहित तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button