समाज की शक्ति उसके संगठन,आत्मीयता और सामूहिक सहभागिता में निहित है : प्रांत प्रचारक रमेश
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रतापगढ़ नगर के श्रीहरि पैलेस, सगरा रोड में समाज के प्रमुख जनों के सा

समाज की शक्ति उसके संगठन,आत्मीयता और सामूहिक सहभागिता में निहित है : प्रांत प्रचारक रमेश
डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 20 सितंबर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रतापगढ़ नगर के श्रीहरि पैलेस, सगरा रोड में समाज के प्रमुख जनों के सा
थ ‘प्रमुख जन संगोष्ठी’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश जी रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। पधारे हुए प्रमुख जनों का पुष्पवर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
तत्पश्चात जिला कार्यवाह हेमन्त कुमार ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए संघ के शताब्दी वर्ष के उद्देश्य तथा समाज जीवन में संघ की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का प्रथम सत्र संवाद सत्र के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रमुख जनों ने सामाजिक एवं समसामयिक विषयों पर प्रांत प्रचारक रमेश जी के साथ संवाद किया। उपस्थित प्रमुख जनों ने अपने अनुभव, प्रश्न एवं सुझाव भी साझा किए।
अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रांत प्रचारक रमेश जी ने कहा कि समाज की शक्ति उसके संगठन, आत्मीयता और सामूहिक सहभागिता में निहित है। संघ का शताब्दी वर्ष केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ संवाद स्थापित करने, सामाजिक समरसता को मजबूत करने और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने का अवसर है।
उन्होंने कहा कि सामाजिक चुनौतियों का समाधान समाज की सामूहिक शक्ति एवं सहभागिता से ही संभव है। परिवार, शिक्षा, पर्यावरण, सामाजिक समरसता, स्वदेशी तथा नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों पर समाज को जागरूक एवं सक्रिय भूमिका निभानी होगी।उन्होंने कहा कि समाज के प्रमुख जन अपने-अपने क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बन सकते हैं। आवश्यकता है कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच निरंतर संवाद और आत्मीय संबंध स्थापित हों तथा राष्ट्रहित के कार्यों में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजीव सिंह जी ने किया।
कार्यक्रम में माननीय विभाग संघचालक रमेश जी, जिला संघचालक चिंतामणि जी, विभाग प्रचारक ओम प्रकाश जी, जिला प्रचारक प्रवीण जी, विभाग कार्यवाह हरीश जी, नगर प्रचारक आशीष जी, नगर कार्यवाह अंकित जी, सह नगर कार्यवाह सुमित जी, कार्यवाह रवि सहित समाज के अनेक प्रमुख जन उपस्थित रहे। संचालन कार्यक्रम के संयोजक श्री अंकुर जी ने किया।
आभार कार्यक्रम के माननीय सह जिला संघचालक अशोक जी ने प्रकट किया। इसके अतिरिक्त कैप्टन सुभाष ओझा, गिरीश चंद्र पांडेय, डॉ. सर्वेश सिंह, , राकेश कनौजिया, तीर्थराज यादव, जयकरन सरोज, राम बहल मौर्य, रामसुख सरोज, अजय जायसवाल, प्रशांत उमर वैश्य, हरिश्याम यादव, पंकज पटेल, अश्वनी वर्मा,, अवनीश शर्मा, आशीष गुप्ता,ज्ञानेंद्र पटेल, प्रशांत तिवारी, बी एन मिश्रा, डॉ. मनीष,सरोज सिंह, विभाग कार्यवाहिका प्रिया त्रिपाठी,जिला कार्यवाहिका जया सिंह, मनप्रीत कौर, वेद, राकेश सिंह, धीरज, बिपिन, सागर, लव पांडेय, रविकांत कशौधन, सुरेंद्र शर्मा, जितेंद्र सिंह , सहित समाज के प्रबुद्ध वर्ग, मातृशक्तिया, अधिवक्ता, शिक्षक, चिकित्सक, किसान, व्यवसाई, युवा छात्र -छात्राएं भी प्रमुख रूप से प्रतिभाग लिया।



