ब्रेकिंग
जनता को मंहगाई से राहत देने की बजाय पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार... प्रभारी मंत्री ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक गर्मी की छुट्टियां चढ़ी जनगणना की भेंट आखिर गृह कार्य कब संभालेंगे शिक्षक गण प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री का जनसत्ता दल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

मां सरयू देवी कान्वेंट स्कूल धनीपुर मोहनगंज प्रतापगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।

मुख्य अतिथि विक्रमपुर ग्रामसभा के प्रधान उमेश पाल, और विशिष्ट अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र शुक्ल द्वारा झंडा फहराया गया।

मां सरयू देवी कान्वेंट स्कूल धनीपुर मोहनगंज प्रतापगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 15 अगस्त।

मुख्य अतिथि विक्रमपुर ग्रामसभा के प्रधान उमेश पाल, और विशिष्ट अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र शुक्ल द्वारा झंडा फहराया गया।

इसके बाद दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई, बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई l

छात्र/छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

विद्यालय के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र शुक्ल जी ने अपने उद्बोधन के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की वीर शहीदों ने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान दिया।

उन्होंने कहा कि हम सबको प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों का अनुकरण करना चाहिए।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया l

विद्यालय की निदेशक आरती शुक्ला एवं प्रधानाचार्य अमित पाल द्वारा आए हुए समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के उप प्रबंधक सुधांशु शुक्ल के द्वारा आभार प्रकट किया गया।

समारोह का संचालन विद्यालय के शिक्षक अवनीश पाल ने किया l

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक जयवर्धन शुक्ल, प्रवीण प्रजापति, सूरज कुमार, दीपक दुबे, सपना सिंह, आकांछा त्रिपाठी, प्रतिभा, शीनू , नैन्शी तरु रंजना आदि मौजूद रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button