ब्रेकिंग
कड़ाई से अचार संहिता अनुपालन के लिए प्रतापगढ़ में गठित हुई टीमें  मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का हल्ला-बोल, भारी बारिश में पुलिस ने कांग्रेसियों... राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन में शिव शंकर तिवारी "सोहगौरा" को राष्ट्रीय "हिन्दी भक्त सम्मान" 2026 उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के द्वारा आयोजित मण्डल स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित हुए मूर्तिकार व शिल्पक... आखिर पंचायत सचिव को मनमानी की भुगतनी पड़ी क़ीमत! निलंबित 29 सितंबर से लागू होगी आदर्श अचारसंहिता! चुनाव कि तारीखों कि हुई घोषणा भारती स्कूल में पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम। समाज की शक्ति उसके संगठन,आत्मीयता और सामूहिक सहभागिता में निहित है : प्रांत प्रचारक रमेश हिंदी दिवस के क्रम में जनपद न्यायालय सभागार में कार्यक्रम हुआ आयोजित UPI लेन-देन पर 0.4% टैक्स के विरोध में कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञाप...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा की बैठक सम्पन्न,

डीएम ने गुड्स सेमेरिटन ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष विजय सिंह को किया सम्मानित

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा की बैठक सम्पन्न………जिलाधिकारी ने गुड्स सेमेरिटन ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष विजय सिंह को किया सम्मानित

गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में बुधवार को कैम्प कार्यालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से की गई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित डाटा को पोर्टल पर फीड किए जाने की स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान जानकारी हुई कि दुर्घटनाओं से संबंधित कोई डाटा पोर्टल पर फीड नहीं किया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर पिछले छह माह में हुई सड़क दुर्घटनाओं का पूरा डाटा पोर्टल पर फीड कराया जाए, जिससे दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर प्रभावी रोकथाम के उपाय किए जा सकें।
जिलाधिकारी ने एआरटीओ को स्कूली वाहनों की नियमित जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना फिटनेस एवं निर्धारित मानकों के कोई भी वाहन विद्यालयों में संचालित नहीं होना चाहिए। विद्यालयों में चलने वाले वाहनों की समय-समय पर जांच की जाए तथा मानकों के विपरीत वाहन संचालित पाए जाने पर संबंधित विद्यालय के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तेज रफ्तार, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा ओवरलोडिंग जैसे मामलों में विशेष अभियान चलाकर सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कर ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।

बैठक के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में मदद करने वाले ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष विजय सिंह को जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने उनके इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना के समय घायलों की तत्काल मदद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाना प्रत्येक नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएं और उसे शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने में सहयोग करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति, एआरटीओ ए0के0 शुक्ला, अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड ओ0पी0 चौरसिया, ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष विजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और समिति के सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button