ब्रेकिंग
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।। 19 जुलाई से बकुलाही के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु रचनात्मक संघर्ष शुरू होगा। जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण,जिला जज ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

भयहरणनाथ धाम की राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि की पैमाइश पूर्ण।

रविवार को देर शाम तक लगभग 6 घंटे चली पैमाइश में बाबा भयहरणनाथ धाम, तहसील सदर की राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि की प्रशासनिक पैमाइश संपन्न हुई।

भयहरणनाथ धाम की राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि की पैमाइश पूर्ण।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 4 मई

रविवार को देर शाम तक लगभग 6 घंटे चली पैमाइश में बाबा भयहरणनाथ धाम, तहसील सदर की राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि की प्रशासनिक पैमाइश संपन्न हुई।

जिलाधिकारी प्रतापगढ़ के निर्देश एवं माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में राजस्व टीम द्वारा अंततः प्रारंभिक स्थल मानचित्र भी तैयार किया गया।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से स्थाई सीमांकन हेतु 10 मई तक पत्थर लगाने की मांग की।

पैमाइश की कार्यवाही तहसील प्रशासन एवं पुलिस बल की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण की गई।

सामलाती काश्तकारों की सहमति एवं भागीदारी से धाम, तालाब तथा सार्वजनिक भूमि का सीमांकन किया गया।

पैमाइश के दौरान अधिकतर स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन के इस कदम की सराहना की।

भयहरणनाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान द्वारा चलाया जा रहा आठवां सामाजिक सत्याग्रह पैमाइश हेतु महासचिव सामाजिक कार्यकर्ता समाज शेखर के संयोजन व सहयोग के साथ जारी रहा।

संस्थान ने जिलाधिकारी महोदय से मांग की है कि चिन्हित धाम, तालाब एवं सार्वजनिक भूमि पर 10 मई 2026 तक पत्थर गाड़कर स्थाई सीमांकन कर दिया जाए।

संस्थान ने घोषणा की है कि 9वां सामाजिक सत्याग्रह 10 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। संस्थान ने जनमानस से 10 मई के कार्यक्रम में सहयोग की अपील की है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से संरक्षक देवी प्रसाद मिश्र, अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल, कार्यवाहक अध्यक्ष लाल जी सिंह, उपाध्यक्ष प्रशासन बबन सिंह, उपाध्यक्ष वित्त एवं लेखा राजीव नयन मिश्र, उपाध्यक्ष डॉ अमर बहादुर सिंह, सह कोषाध्यक्ष कमलेश वैश्य, मन्दिर समिति के सचिव मुरली पांडेय व मेला समिति के सचिव अनिल मिश्र, ने विशेष भूमिका निभाई है।

चौकी प्रभारी राजीव वर्मा पर्याप्त पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे और शांति व्यवस्था बनाए रखी। कार्यालय प्रभारी नीरज मिश्र, स्वच्छता नायक राज कुमार व संजय गौतम ने सभी का सहयोग किया।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button