ब्रेकिंग
प्राथमिक विद्यालय और प्राथमिक स्वस्थ केंद्र का जिलाधिकारी नें किया निरीक्षण आयुष्मान कार्ड त्रुटियां बीडीएम पोर्टल से होंगी ठीक : सीएमओं प्रतापगढ़ में 24 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू कैदियों को बँधी जेल में राखी! दिखा भावनाओं का संगम वाह रे स्वास्थ्य विभाग एसडीएम की बेटी का लगा दिया एक्सपायरी इंजेक्शन सावन मेला 2026 समापन पर बाबा भयहरणनाथ धाम में मनाया गया बकुलाही नदी पुनरोद्धार दिवस। युधिष्ठिर खोज में यक्ष भी होंगे पुरस्कृत! घोषित होगा यक्ष प्रश्न? क्या मुस्लिम! क्या हिन्दू! सभी बहनों नें भाजपा नेता डॉ आशुतोष त्रिपाठी को राखी बाँधी   साहित्य की सुरमयी शाम में याद किये गये स्व.पं.रामयज्ञ पाण्डेय। 29 को 29 जगहों पर क्रीड़ा भारती द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन
Uncategorized

नकदी, जेवरात संग लाखों का सामान चोरी करने का आरोप

oplus_2
(प्रतापगढ़ कुंडा।) घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे नकदी, जेवर समेत लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर देते हुए गांव के ही कुछ लोगों पर चोरी की आशंका जताई है।

पुलिस मामले में विपक्षी को फंसाने के लिए फर्जी घटना बता रही है। कुंडा थाना क्षेत्र के पूरे ताज शेखपुर आशिक गांव निवासी बाबूलाल यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार आधी रात के बाद चोर कमरे का ताला तोड़कर भीतर घुसे चोर उसकी पत्नी कुसुमा रानी और बेटी के सोने चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपये नकद समेट ले गए। घटना की जानकारी शनिवार सुबह उठने पर हुई तो परिजन अवाक रह गए। पीड़ित बाबूलाल यादव ने मामले की तहरीर पुलिस दी है। चोरी में गांव के ही कुछ लोगों का हाथ होने की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि बाबूलाल के खिलाफ पूर्व में विपक्षियों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है उसी मामले में विपक्षी को फंसाने के लिए चोरी की फर्जी घटना बताई जा रही है, पूरे जांच के बाद मामला फर्जी पाया गया है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button