ब्रेकिंग
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विराट पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतापगढ़ के कुंडा में बसंती का 'वीरू' अवतार! “कुंडा से उठी सत्ता परिवर्तन की हुंकार!”—शिवपाल का ऐलान, 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत सरकार तय प्रतापगढ़ में भारतीय किसान संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न। SDM vs SDM: 20 करोड़ का दहेज, 'नपुंसकता' और खूनी धमकी!"प्रतापगढ में एफआईआर पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार सिपाही हुआ घायल भुलियापुर ईदगाह पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब। जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने दी मुबारकबाद। नववर्ष सृष्टि की रचना का आधार है: विभाग प्रचारक ओमप्रकाश जी  घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला, जमीन कब्जाने की साजिश का आरोप — कोर्ट के आदेश पर 18 के खिलाफ मुकदमा द... आत्मा की अमरता एवं देह की नश्वरता के ज्ञान ने भारतीयों को बनाया कालजई: ओम प्रकाश
Global भारत न्यूज़अपराधउत्तरप्रदेशप्रयागराज

सिक्योरिटी एजेंसी के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर युवक ने खाया जहर

पत्नी ने थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर, आत्महत्या के लिए बाध्य करने का मामला क्या आरोपों की संजीदगी से होगी जांच ?

प्रयागराज : सिक्योरिटी एजेंसी के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर युवक ने खाया जहर

 

पत्नी ने थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर, आत्महत्या के लिए बाध्य करने का मामला क्या आरोपों की संजीदगी से होगी जांच ?

 

प्रयागराज, नबावगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, मृतक अपने घर का इकलौता जिम्मेदार था जिसकी मौत के चलते पूरे घर समेत गांव में भी मातम छा गया। घटना के एक सप्ताह बाद जब युवक के मोबाइल का लाक टूटा तो उसमें निकली एक वीडियो ने हड़कंप मचा दिया। मोबाइल से 13 मिनट की एक वीडियो मिली जिसमें मृतक विपिन शुक्ला ने अपनी सिक्योरिटी कंपनी के अधिकारियों पर उत्पीड़न और धन वसूली का आरोप लगाते हुए जहर खा लिया जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

मृतक विपिन शुक्ला जिसने मौत का इल्ज़ाम अपने अधिकारियों पर लगाया

वीडियो में विपिन ने उन हालातों का जिक्र किया जिसके चलते उसे जहर खाने के लिए मजबूर होना पड़ा। उसने नाम लेकर सिक्योरिटी कंपनी के तीन जिम्मेदार कर्मियों पर सनसनी खेज आरोप लगाया। मृतक की पत्नी अंजली ने 26 दिसंबर को थाना नवाबगंज प्रयागराज को लिखित तहरीर और मोबाइल से प्राप्त डिजिटल सबूत पुलिस को सौंपते हुए नामजद तहरीर दिया लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी नवाबगंज पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं किया है। क्या मृतक के आरोपों की संजीदगी से जांच की जाएगी, यदि मृतक ने उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या किया है तो उसके आरोपों की जांच होनी ही चाहिए, ऐसे जलते सवालों का जवाब मिलना बाकी है। मायूस अंजली अब प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कार्रवाई का इंतजार कर रही है

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button