ब्रेकिंग
29 सितंबर से लागू होगी आदर्श अचारसंहिता! चुनाव कि तारीखों कि हुई घोषणा भारती स्कूल में पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम। समाज की शक्ति उसके संगठन,आत्मीयता और सामूहिक सहभागिता में निहित है : प्रांत प्रचारक रमेश हिंदी दिवस के क्रम में जनपद न्यायालय सभागार में कार्यक्रम हुआ आयोजित UPI लेन-देन पर 0.4% टैक्स के विरोध में कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञाप... सेवा संकल्प अभियान के तहत रानीगंज पहुंची संकल्प बाइक यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत आज यक्ष प्रश्नों के उत्तर देंगे आठ युधिष्ठिर। साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:संगठित साइबर ठगी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

नववर्ष सृष्टि की रचना का आधार है: विभाग प्रचारक ओमप्रकाश जी 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा लालगंज के सरस्वती विद्या मंदिर में वर्ष प्रतिपदा उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रतापगढ़ के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश जी उपस्थित रहे।

नववर्ष सृष्टि की रचना का आधार है: विभाग प्रचारक ओमप्रकाश जी

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़ , 20 मार्च ।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा लालगंज के सरस्वती विद्या मंदिर में वर्ष प्रतिपदा उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रतापगढ़ के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश जी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विभाग प्रचारक ओमप्रकाश ने कहा कि हिंदू नववर्ष सृष्टि की रचना का आधार है| चैत्र शुक्ल प्रतिपदा केवल एक तिथि का उत्सव नहीं है। यह भारत की सभ्यतागत निरंतरता, सांस्कृतिक आत्मविश्वास, और राष्ट्रीय गर्व का वार्षिक महोत्सव है। जब हम इस दिन को हृदय से अपनाते हैं, तो हम एक ऐसी यात्रा में सम्मिलित होते हैं जो हजारों वर्षों से अनवरत चली आ रही है वेदों से, महाभारत से, रामायण से, चाणक्य से, विक्रमादित्य से, शिवाजी से, स्वामी विवेकानंद से, और आज के उस भारत तक जो पुनः विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि ‘स्व’ की पुनर्जागृति से अपने को जानना, अपनी संस्कृति को जीना, अपनी भाषा पर गर्व करना, और अपने उत्सवों में राष्ट्र की आत्मा को अनुभव करना। यह आत्मनिर्भर भारत की आत्मा है। भारतीय खगोल शास्त्र और ज्योतिष पूर्णतः वैज्ञानिक है| यह प्रकृति से समन्वय पर आधारित है|

उन्होंने बताया कि वर्ष प्रतिपदा के दिन ही संघ के संस्थापक परम पूज्य डॉ केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ था| उन्होंने सम्पूर्ण हिन्दू समाज को संगठित करने के उद्देश्य से संघ की स्थापना की| आज संघ की सौ वर्ष की यात्रा पूर्ण हो चुकी है| हम शताब्दी वर्ष मना रहे हैं और समाज को राष्ट्र के प्रति जागृत करने का कार्य कर रहे हैं| हम सभी को अपने राष्ट्र की गौरवशाली परंपरा और संस्कृति पर गर्व करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नव वर्ष नव चेतना, उत्साह और ऊर्जा का पर्व है| सम्पूर्ण प्रकृति इस अवसर पर प्रफुल्लित दिखाई देती है| हम सभी भारतवासी गर्व के साथ नवसंवत्सर का स्वागत करें|

इस अवसर पर लालगंज में स्वयंसेवकों ने पथ संचालन भी किया| जिसमें स्थान स्थान पर पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ|

इस अवसर पर जिला संघचालक देवेंद्र सिंह, विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डॉ सौरभ पाण्डेय , जिला प्रचारक सूरज, जिला कार्यवाह अजेय, सह जिला कार्यवाह शिवम्, ,भाजपा नेता ओमप्रकाश पाण्डेय, मनोज, मधुकर, कमलेश, शैलेन्द्र, संतोष सिंह, शिव मंगल, शिवा कांत, विमलेश, उमा शंकर, राम अवधेश, पंकज गाना, ओम प्रकाश पांडे गुड्डू , पद्मपादि जी, प्रदीपजी आदि उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button