ब्रेकिंग
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें Assistant Professor of Allahabad Invited at UN-Linked International Judicial Conference in Cayman Is... उत्सव लॉन में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न।
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़
Trending

“कुंडा से उठी सत्ता परिवर्तन की हुंकार!”—शिवपाल का ऐलान, 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत सरकार तय

भदरी टोल प्लाजा पर शक्ति प्रदर्शन, बोले—हर वर्ग परेशान, जनता बना चुकी है बदलाव का मन

कुंडा से उठी सत्ता परिवर्तन की हुंकार!”—शिवपाल का ऐलान, 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत सरकार तय

भदरी टोल प्लाजा पर शक्ति प्रदर्शन, बोले—हर वर्ग परेशान, जनता बना चुकी है बदलाव का मन

कुंडा (प्रतापगढ़)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को कुंडा के भदरी टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दिया। कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और कुंडा व बाबागंज विधानसभा सीट पर सपा का परचम लहराएगा।

शिवपाल ने वर्तमान सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज छात्र, नौजवान, किसान, मजदूर, दलित और ब्राह्मण—समाज का हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और आने वाला चुनाव इसका स्पष्ट परिणाम देगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सभी ने मिलकर संकल्प लिया है कि अखिलेश यादव को एक बार फिर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। उनके इस बयान पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपने नेता का समर्थन जताया।

लखनऊ से प्रयागराज जाते समय कुंडा पहुंचे शिवपाल सिंह यादव का भदरी टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ों कार्यकर्ता पहले से मौजूद रहे और उनके पहुंचते ही फूल-मालाओं व नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा, जिससे माहौल पूरी तरह सियासी उत्साह में बदल गया।

इस दौरान सुरेश यादव और गुड्डन राज पासी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बड़काऊ यादव, गुलाब यादव, राकेश कुमार, विकास यादव, प्रदीप सरोज, केशव यादव, दीपक यादव, प्रधान दीपक, बीडीसी बादल गौतम, छोटू गौतम, इंद्रजीत तूफान, प्रमोद गौतम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद पांडे की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। उन्होंने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन की मजबूती और एकजुटता पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं से वार्ता करने के बाद शिव पाल सिंह यादव प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button